शहर में लगा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, प्राधिकरण ने चलाया जागरूकता अभियान

Noida Authority : शहर में लगा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, प्राधिकरण ने चलाया जागरूकता अभियान

शहर में लगा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, प्राधिकरण ने चलाया जागरूकता अभियान

Tricity Today | जागरूकता अभियान

Noida : प्लास्टिक को प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। एक जुलाई 2022 से भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग गया है, इसी को देखते हुए प्राधिकरण नोएडा को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। रेस (रिडक्शन, अवेयरनेस, सर्कुलर सॉल्यूशन एंड मास एंगेजमेंट) कार्यक्रम के अंतर्गत अंतिम दिन शहर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक से लेकर बैंड परफारमेंस के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। लोगों ने शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

रेस कार्यक्रम की शुरूआत
प्राधिकरण का जागरूकता अभियान रेस कार्यक्रम की शुरूआत सेक्टर-77 से हुई। अभियान की थीम स्वच्छता से सम्मान थी। प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी के नेतृत्व किया गया। विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के अलावा बडी़ संख्या में लोगों ने कार्यक्रम भाग लिया। यहां प्लॉग रन का आयोजन किया गया और काफी मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित किए गए।

इन जगहों पर चलाया गया जागरुकता अभियान
नोएडा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए उपस्थित सभी लोगों को  शपथ ग्रहण कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का संकल्प लिया। इसके बाद सेक्टर-70 पार्क, सेक्टर-34 बस स्टैंड, सेक्टर-34 मदर डेयरी पर भी जागरूकता कार्यक्रम हुए। सेक्टर-126 व 53 में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

इन संस्थाओं ने लिया हिस्सा
प्लॉग कार्यक्रम के बाद म्यूजिक फैक्टरी प्लास्टिक फ्री थीम पर आधारित बैंड का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में फोनरवा, डीडीआरडब्ल्यूए, नोफा, नोवरा, सेवन एक्स वेलफेयर, नव ऊर्जा समेत अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। डीडीआरडब्लयूए के अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि प्लास्टिक को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्राधिकरण के कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.