आईएमएस में भारत भाषा उत्सव का आयोजन, देश के अलग-अलग प्रदेशों से आए छात्र

Noida News : आईएमएस में भारत भाषा उत्सव का आयोजन, देश के अलग-अलग प्रदेशों से आए छात्र

आईएमएस में भारत भाषा उत्सव का आयोजन, देश के अलग-अलग प्रदेशों से आए छात्र

Tricity Today | भारत भाषा उत्सव

Noida : इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में भारत भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। सोमवार को सेक्टर-62 स्थित संस्थान परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्सव मनाया गया। संस्थान के छात्रों ने अनेकता में एकता को दर्शाते हुए भारतीय भाषाओं पर रेडियो प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान बंगाली, पंजाबी, गुजराती, तमिल, मैथली एवं हिन्दी भाषाओं के काव्य संकलन प्रस्तुत किए गए।
 
अलग-अलग प्रदेशों से आए छात्र

आईएमएस की निदेशिक डॉ. कुलनीत सूरी ने कहा कि आज हम महाकवि सुब्रमण्यम भारती के जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय भाषा उत्सव मना रहे हैं। संस्थान परिसर में भाषा अनेक भाव के थीम के साथ मनाया। देश के अलग-अलग प्रदेशों से आए छात्रों के साथ संगोष्ठी, निबंध लेखन, श्लोक प्रतियोगिता एवं काव्य मंचन किया गया।
 
विभिन्न प्रदेश की भाषाओं की रेडियो पर दी प्रस्तुति

कार्यक्रम की संयोजक वर्षा छबारिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने संस्कृत भाषा में श्लोक प्रस्तुत कर प्राचीन भाषा की याद दिलाई। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे देश में हिंदी एवं अन्य भाषाओं का जन्म संस्कृत से ही हुआ है। छात्रों ने अपने-अपने प्रदेश की भाषाओं के महत्व एवं मिठास को रेडियो के माध्यम से साझा किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.