नोएडा पुलिस और माइक्रोसॉफ्ट के बीच ऐतिहासिक करार, साइबर क्राइम को रोकने के लिए बड़ा कदम, पूरी जानकारी

अच्छी खबर : नोएडा पुलिस और माइक्रोसॉफ्ट के बीच ऐतिहासिक करार, साइबर क्राइम को रोकने के लिए बड़ा कदम, पूरी जानकारी

नोएडा पुलिस और माइक्रोसॉफ्ट के बीच ऐतिहासिक करार, साइबर क्राइम को रोकने के लिए बड़ा कदम, पूरी जानकारी

Noida Police | नोएडा पुलिस और माइक्रोसॉफ्ट के बीच ऐतिहासिक करार

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के साथ करार किया है। इस करार का मकसद साइबर क्राइम के मामले में नोएडा पुलिस को विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध कराना है। इसी हफ्ते नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने MOU पर दस्तखत किए। एमओयू पर हस्ताक्षर के साथ ही नोएडा पुलिस दुनिया के उन चुनिंदा पुलिस सिस्टम में शामिल हो गई है, जहां साइबर क्राइम से लड़ने के लिए आधुनिक और सक्षम तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। 

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार से नोएडा पुलिस को साइबर अपराधियों से मुकबला करने और उन्हें रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस करार को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी जरूरत और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मानक स्थापित किए जाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, नोएडा पुलिस को डिजिटल पुलिसिंग में हर स्तर पर मदद और सेवाएं प्रदान करेगी। इसके अलावा पुलिस को समाधान और जानकारी उपलब्ध कराएगी। 

इस करार को लंबे अवधि के दृष्टिकोण से तैयार किया गया है और इसे रोड मैप में शामिल किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट आधुनिक तकनीकों के जरिए पुलिस को प्रशिक्षण देगी और सक्षम बनाएगी। इससे पुलिस अपराधियों से मुकाबला कर सकेगी। बताते चलें कि गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी है। जैसे-जैसे यहां उद्योग बढ़ते गए, साइबर अपराधों का दायरा भी बढ़ता चला गया। कई बड़े साइबर अपराधों ने नोएडा के नाम को कलंकित किया है। ऐसे में शहर में एक विश्वस्तरीय पुलिसिंग सिस्टम की बेहद जरूरत है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.