कोरोना के बाद लोगों में बढ़ा गाड़ियों का शौक, इस साल के 3 महीनों में खरीदे 25% ज्यादा वाहन, एक क्लिक में पढ़ें खास खबर

नोएडा से बड़ी रिपोर्ट : कोरोना के बाद लोगों में बढ़ा गाड़ियों का शौक, इस साल के 3 महीनों में खरीदे 25% ज्यादा वाहन, एक क्लिक में पढ़ें खास खबर

कोरोना के बाद लोगों में बढ़ा गाड़ियों का शौक, इस साल के 3 महीनों में खरीदे 25% ज्यादा वाहन, एक क्लिक में पढ़ें खास खबर

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : गौतमबुद्ध नगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक होता जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 8 सालों में 50,743 वाहन नोएडा में खरीदे गए हैं। जबकि शुरुआत से 2015 तक नोएडा में वाहनों की संख्या 48,499 थीं। यानी की सीधेतौर पर पिछले 8 सालों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 50 प्रतिशत वाहनों की संख्या बढ़ी है। 

नोएडा वालों ने अब तक 1,24,594 खरीदें
रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस नोएडा (Noida RTO Office) से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस समय 1,24,594 वाहन का रेजिस्ट्रेशन हुआ है। इसमें से 80% वाहन निजी और 20% वाहन कमर्शियल है। रिपोर्ट शुरुआत से 2015 तक गौतमबुद्ध नगर में 48,499 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। 

3 महीनों में UP16 नंबर के 25,352 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ
रिपोर्ट के मुताबिक उसके बाद वर्ष 2022 में नोएडा में रजिस्ट्रेशन वाहनों की संख्या बढ़कर 99,242 पहुंच गई। वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर मार्च तक 25,352 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। कुल मिलाकर अभी तक जिले में 1,24,594 वाहन का रेजिस्ट्रेशन हुआ है। 

कोरोना के बाद लोगों में बढ़ा गाड़ी का क्रेज
नोएडा के एआरटीओ प्रशासन सियाराम वर्मा ने बताया कि शुरू से ही जिले लोगों में निजी वाहनों को खरीदने का क्रेज रहा है, लेकिन कोरोना की पहली लहर के बाद और भी ज्यादा वृद्धि देखी गई है। निजी कार और बाइक के खरीदार अधिक हैं। हालांकि, जिले में 20% वाहन कमर्शियल है।

कितने समय में कितने वाहनों का रेजिस्ट्रेशन हुआ
शुरुआत से 2015 तक - 48,499 वाहन 
2015 से 2022 तक - 50,743 वाहन
केवल 2023 में मार्च तक - 25,352 वाहन
नोएडा में कुल वाहनों की संख्या - 1,24,594 वाहन

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.