दिसंबर, जनवरी में अरबों की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण, नोएडा के लाखों लोगों को मिलेगी सुविधा

अच्छी खबर : दिसंबर, जनवरी में अरबों की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण, नोएडा के लाखों लोगों को मिलेगी सुविधा

दिसंबर, जनवरी में अरबों की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण, नोएडा के लाखों लोगों को मिलेगी सुविधा

Social Media | CEO Ritu Maheshwari IAS

Noida News : दिसंबर-जनवरी में नोएडा प्राधिकरण की 1015 करोड रुपए की लागत से चल रही 11 परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। जिनकी प्राधिकरण ने अंतिम तिथि तय कर दी है। ठेकेदारों को भी दिए गए समय पर कार्य पूरा करने की हिदायत दी गई है। 

31 दिसंबर तक पूरी होंगे यह सात परियोजनाएं 
प्राधिकरण के सीजीएम राजीव त्यागी ने बताया कि सात परियोजना 31 दिसंबर तक पूरी हो जाएंगी। 

- इसमें सेक्टर-82 में सिटी बस टर्मिनल का निर्माण कार्य शामिल है। 204 करोड़ की लागत से चल रही परियोजना का 94 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 

-हॉट इन प्लेस रिसाइकिलिंग पध्दति से एक्सप्रेसवे की रिसर्फेसिंग का कार्य चल रहा है। 61.5 करोड़ रुपए की लागत से चल रही परियोजना का 38 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। 

-एक्सप्रेसवे के 2.36 किलोमीटर पर अंडरपास का कार्य चल रहा है। 99.34 करोड़ रुपए की लागत से चल रही परियोजना का 68 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। 

-एक्सप्रेसवे के ही 19.4 किलोमीटर पर भी अंडर पास का कार्य हो रहा है। 45 करोड की लागत से चल रही परियोजना का कार्य 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। 

-इसी तरह से 10.3 किलोमीटर पर निर्माणाधीन अंडरपास का भी 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। जिसके निर्माण में 43 करोड की लागत आएगी। 

-सेक्टर 15ए के सामने वाईआरएफ पार्क के पास गौवंश आश्रम स्थल का 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। जिसके निर्माण में 7.12 करोड रुपए की लागत आई है। 

-कालिंदी कुंज के निकट नोएडा के एक्सप्रेसवे द्वार का निर्माण कार्य 35 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसमें 2.72 करोड़ की लागत आएगी। 

4 परियोजनाओं का कार्य 31 जनवरी तक पूरा होगा 
सेक्टर-168 में 100 मिलियन लीटर डेली एमएलडी क्षमता के सीवरेज टर्मिनल प्लांट का निर्माण कार्य हो रहा है। 143.58 करोड़ रुपए की लागत की परियोजना का 34 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। इसी तरह से सेक्टर-123 में 80 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण कार्य चल रहा है। 115.44 करोड़ की लागत से चल रही परियोजना का कार्य 32 प्रतिशत पूरा हो गया है। इसके अलावा 37.5 क्यूसेक गंगा जल परियोजना का 71 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिसके निर्माण में 228.14 करोड रुपए की लागत आएगी। वही इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम परियोजना का कार्य भी चल रहा है। जिसमें 64.49 करोड रुपए की लागत आएगी। 

जाम से मिलेगी राहत 
शहर की मुख्य सड़कों के लिए रीडिजाइनिंग का कार्य शुरू हो गया है। इन सड़कों की रीडिजाइनिंग में 8.96 करोड़ की लागत आएगी। पहले चरण में 2 मुख्य मार्गों का कार्य शुरू किया जाएगा। बहुत जल्द एक सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा। सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) के अनुशंसा के बाद काम शुरू कराया गया है। कार्य पूरा होने के बाद शहर को जाम से छुटकारा मिलने की संभावना है। ट्रेफिक मैनेजमेंट प्लान के अनुसार पुराने एनएस-24 से सेक्टर-71 अंडरपास तक सड़क का कार्य शुरू हो गया है। इसे ग्रीन इन्नोवेशन एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। जिसमें सीआरआरआई परामर्शदाता कंपनी है। तकरीबन 4.52 किलोमीटर लंबी सड़क का कार्य 18 मार्च 2022 तक पूरा करना है। फिलहाल 15 प्रतिशत कार्य हो गया है। यहां सड़क की चौड़ाई के अलावा सर्विस रोड पर अतिक्रमण को खत्म करने की योजना है। जिसमें 1.63 करोड़ रुपए की लागत आएगी। 

वही इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन न्यू अशोक नगर से छलेरा तक 6.95 किलोमीटर लंबी सड़क को सुधारने का कार्य होगा। इसमें डबल यूटन बनेंगे, कट बंद करने समेत कई और कार्य शामिल है। एसके कंस्ट्रक्शन कंपनी दो करोड़ की लागत से कर रही कार्य का 12 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो गया है। इनकी भी डेडलाइन मार्च 2022 है। इसके अलावा डीएनडी से सेक्टर-12, 22 और 56 तिराहे तक की सड़क का कार्य रिलायबल एसोसिएट्स इंजीनियर्स एंड कांट्रेक्टर्स को दिया गया है। 5.39 किलोमीटर लंबी सड़क के कार्य की अनुमानित लागत 5.32 करोड़ है। जिसका काम शुरू होना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.