पंकज सिंह, धीरेन्द्र सिंह और सुरेश राणा समेत वेस्ट यूपी में भाजपा के 30 टिकट फाइनल, देखिए पूरी सूची

BIG BREAKING : पंकज सिंह, धीरेन्द्र सिंह और सुरेश राणा समेत वेस्ट यूपी में भाजपा के 30 टिकट फाइनल, देखिए पूरी सूची

पंकज सिंह, धीरेन्द्र सिंह और सुरेश राणा समेत वेस्ट यूपी में भाजपा के 30 टिकट फाइनल, देखिए पूरी सूची

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

UP Assembly Election 2022 : भारतीय जनता पार्टी की पार्लियामेंट्री कमेटी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शुरुआती दो चरणों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है। ट्राईसिटी टुडे के भाजपा में विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहली लिस्ट शनिवार को जारी होगी। जिसमें सरकार में कई मौजूदा मंत्री और हाई प्रोफाइल विधायक शामिल हैं। इनमें नोएडा से विधायक और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश राणा, बाबूलाल चौधरी और श्रीकांत शर्मा शामिल हैं।

किसे कहां से मिला टिकट
गाजियाबाद विधानसभा सीट से अतुल गर्ग, नोएडा से पंकज सिंह, जेवर से ठाकुर धीरेंद्र सिंह, सरधना से संगीत सोम, छाता से लक्ष्मी नारायण, शामली से तेजिंदर सिंह निरवाल, कैराना से मृगांका सिंह, बुढ़ाना से उमेश मलिक, मथुरा से श्रीकांत शर्मा, फतेहपुर सीकरी से बाबूलाल चौधरी, मेरठ छावनी से अमित अग्रवाल, अतरौली से संदीप सिंह, बरौली से ठाकुर जयवीर सिंह, गोवर्धन से मेघ श्याम, बागपत से योगेश धामा, खैर से अनूप प्रधान वाल्मीकि, थाना भवन से सुरेश राणा और हस्तिनापुर से दिनेश खटीक को टिकट दिया गया है।

इन्हें भी मिला भाजपा का टिकट
भारतीय जनता पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक लोनी से फायरब्रांड विधायक नंदकिशोर गुर्जर को एक बार फिर मैदान में उतारा गया है। कहा जा रहा था कि नंदकिशोर को इस बार टिकट नहीं दिया जाएगा। दरअसल, वह अपनी ही सरकार के खिलाफ विधानसभा में धरना देकर बैठ गए थे। मेरठ दक्षिण से मौजूदा विधायक सोमेंद्र तोमर और मीरापुर विधानसभा सीट से प्रशांत गुर्जर को भाजपा ने टिकट दिया है। आपको बता दें यह तीनों नेता गुर्जर बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। हापुड़ जिले में धौलाना विधानसभा सीट से धर्मेश तोमर और हापुड़ सीट से विजयपाल को टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि धर्मेश तोमर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रह चुके हैं। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी में हैं और उन्हें गाजियाबाद-हापुड़ के सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का बेहद नजदीकी माना जाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते को मिला टिकट
मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल, चरथावल से नरेंद्र कश्यप, पुरकाजी विधानसभा सीट से प्रमोद, खतौली से विक्रम सैनी, किठौर विधानसभा सीट से सत्यवीर त्यागी, साहिबाबाद से सुनील शर्मा, खतौली विधानसभा सीट से विक्रम सैनी, अलीगढ़ जिले में अतरौली सीट से संदीप सिंह को टिकट दिया गया है। संदीप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते हैं और फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री भी हैं।

देखिए सूची
  1. नोएडा विधानसभा सीट से पंकज सिंह
  2. दादरी विधानसभा सीट से तेजपाल नागर
  3. जेवर विधानसभा सीट से धीरेन्द्र सिंह
  4. थाना भवन विधानसभा सीट से सुरेश राणा
  5. सरधना विधानसभा सीट से संगीत सोम
  6. बुढ़ाना विधानसभा सीट से उमेश मलिक
  7. मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट से कपिल देव अग्रवाल
  8. कैराना विधानसभा सीट से मृगांका सिंह
  9. चरथावल विधानसभा सीट से नरेंद्र कश्यप
  10. पुरकाजी विधानसभा सीट से प्रमोद
  11. खतौली विधानसभा सीट से विक्रम सैनी
  12. मीरापुर विधानसभा सीट से प्रशांत गुर्जर
  13. हस्तिनापुर विधानसभा सीट से दिनेश खटीक
  14. गाजियाबाद विधानसभा सीट से अतुल गर्ग
  15. किठौर विधानसभा सीट से सत्यवीर त्यागी
  16. मेरठ कैंट विधानसभा सीट से अमित अग्रवाल
  17. मथुरा विधानसभा सीट से श्रीकांत शर्मा
  18. साहिबाबाद विधानसभा सीट से सुनील शर्मा
  19. खतौली विधानसभा सीट से विक्रम सैनी
  20. फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबू लाल
  21. अतरौली विधानसभा सीट से कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह
  22. मेरठ दक्षिण से सोमेंद्र तोमर
  23. लोनी विधानसभा सीट से नंदकिशोर गुर्जर
  24. धौलाना विधानसभा सीट से धर्मेश तोमर
  25. हापुड़ विधानसभा से विजय पाल

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.