नोएडा में भाजपाइयों ने 'लाभार्थी संपर्क अभियान' किया तेज, मोदी के काम को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य

Loksabha Election 2024 : नोएडा में भाजपाइयों ने 'लाभार्थी संपर्क अभियान' किया तेज, मोदी के काम को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य

नोएडा में भाजपाइयों ने 'लाभार्थी संपर्क अभियान' किया तेज, मोदी के काम को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य

Tricity Today | बैठक

Noida News : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) आगामी लोकसभा 2024 में जन-जन का समर्थन जुटाने के लिए 25 फरवरी से 5 मार्च तक "लाभार्थी संपर्क अभियान" के जरिए अपनी संगठनात्मक शक्ति के साथ पूरे मनोवेश से जुटी हुई है। इस अभियान में प्रदेश के 5 लाख से अधिक कार्यकर्ता मंडलों के सभी बूथों पर लगभग 1 करोड़ लाभार्थी परिवारजनों से संपर्क करेंगे। इसी कड़ी में लोकसभा लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन सेक्टर-58 में किया गया। इस बैठक की अध्यक्ष का महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता करी।

महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। यह अब हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सभी लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर उनको सरल ऐप पर अपडेट करें। इसके साथ पीएम की विकसित भारत योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर जनता को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों से मिलकर उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।

ये नेता रहे मौजूद
इस दौरान गिरीश कोटनाला, पूनम सिंह, डिंपल आनंद दीपक शर्मा अमित नागपाल,देवेंद्र रावत, सुरेंद्र बिष्ट, संतोष खंडूरी, प्रसन्न जीत मैत्रा, श्रीवांस श्रीवास्तव कमलेश मीणा, मलकेश्वर झा, मीनाक्षी चौहान, पुष्पा रावत, माया रावत, दिनेश कृष्णनन किशन बेनीवाल रमेश शेखर, सुरेश शर्मा, सहित मण्डल पदाधिकारी और शक्ति केंद्र संयोजक आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.