भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता से भेंट की, दिलाया ये भरोसा

नोएडा : भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता से भेंट की, दिलाया ये भरोसा

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता से भेंट की, दिलाया ये भरोसा

Tricity Today | BJP Mahila Morcha

Noida News : भाजपा नोएडा महानगर की महिला मोर्चा टीम ने नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के निर्देश पर जेवर क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता से अस्पताल में मिलने पहुंची। महिला मोर्चा की सभी महिलाओं ने परिवार से भी बात की। पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद करने का विश्वास दिलाया। इस मौक़े पर महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी ने जिला अस्पताल की सीएमएस से भी बात की। टीम ने पीड़िता की हालत की जानकारी ली। 

महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी पूरे परिवार को आश्वासन दिया कि योगी सरकार में किसी के साथ भी ग़लत नहीं होने दिया जाएगा। वो खुद शासन से हर सम्भव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को हर सम्भव सहायता दिलाई जाएगी। बताते चलें कि जेवर क्षेत्र में 3 दिन पहले 1 महिला के साथ 4 दरिंदों ने दरिंदगी की। पीड़िता का नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कांग्रेस, सपा और बसपा समेत सभी विपक्षी दलों ने इस मामले में राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। यूपी कांग्रेस की सोशल मीडिया उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक मंगलवार को ही पीड़िता के परिवार जेवर के गांव गई थीं। इस दरिंदगी के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी और मुख्य आरोपी महेंद्र को बुधवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महिला के परिजनों ने मांग की है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

यह थी घटना 
कोतवाली जेवर क्षेत्र में एक गांव में रहने वाली एक (55 वर्षीय) दलित महिला रविवार सुबह गांव के पास स्थित जंगल में घास काटने गई थी। इस दौरान महिला के गांव में ही रहने वाले महेंद्र ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। बदमाशों ने महिला के साथ दरिंदगी करते हुए उसके निजी अंगों में काफी चोट पहुंचाई थी जिससे उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी। पुलिस ने 11 अक्टूबर को इस मामले में फरार एक आरोपी देवदत्त उर्फ़ देबू को गिरफ़्तार कर लिया था, अब बुधवार को मामले में शामिल मुख्य आरोपी और 25  हज़ार रुपये के इनामी महेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। अभी इस घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.