भाजपा नोएडा ने डीएम सुहास एलवाई को दी बधाई, महानगर अध्यक्ष ने की तारीफ

Noida News : भाजपा नोएडा ने डीएम सुहास एलवाई को दी बधाई, महानगर अध्यक्ष ने की तारीफ

भाजपा नोएडा ने डीएम सुहास एलवाई को दी बधाई, महानगर अध्यक्ष ने की तारीफ

Tricity Today | नोएडा भाजपा ने आज गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई से भेंट की

Noida News : नोएडा भाजपा ने आज गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई से भेंट की। पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को बधाई दी और ऐसे ही खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने हाल ही जापान के टोक्यो में पैरा ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सिल्वर मेडल जीत कर देश और नोएडा का नाम रोशन किया। उनकी वापसी के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।

आज की मुलाक़ात भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अगुवाई में हुई। हालांकि उनके साथ पूरे जनपद से भाजपा कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। मनोज गुप्ता ने जिलाधिकारी को उनके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भाजपा परिवार की तरफ़ से शुभकामनाएं दी। मनोज गुप्ता ने कहा कि जिस तरह कोरोना के चलते उनकी व्यस्तता रही, उसके बाद भी इस जबदस्त प्रदर्शन पर पूरे नोएडा को उन पर गर्व है। आपने बेटे की तरह आज पूरे नोएडा का नाम रोशन किया है। 

इस मौक़े पर महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंत्री रवि यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष राम निवास यादव, शिवानी शरद, अनुज शर्मा, दीपाली दीक्षित, अर्पित मिश्रा, मधु मेहरा आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.