वेस्ट यूपी के संगठन की चल रही है बैठक, प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी शामिल

नोएडा में भाजपा का महामंथन : वेस्ट यूपी के संगठन की चल रही है बैठक, प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी शामिल

वेस्ट यूपी के संगठन की चल रही है बैठक, प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी शामिल

Tricity Today | नोएडा में भाजपा का महामंथन

Noida News : नोएडा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की बैठक चल रही है। जिसे ‘महासंपर्क अभियान’ नाम दिया गया है। इस बैठक में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रभारी राधा मोहन सिंह और संगठन महामंत्री धर्मपाल शामिल हो रहे हैं। नोएडा के सूर्या होटल में भाजपा नेताओं का मंथन चल रहा है। पूरे वेस्ट यूपी से सांसदों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

इन दो मुद्दों हो रहा है विमर्श
इस बैठक को ‘महासंपर्क अभियान’ नाम दिया गया है। जिसमें मुख्य रूप से दो मसलों पर चर्चा चल रही है। पहला विषय हाल में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव हैं। जिसके परिणामों पर भाजपा नेता चर्चा कर रहे हैं। हार-जीत को लेकर समीक्षा की जाएगी। दरअसल, वेस्ट यूपी में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आशातीत नहीं रहे हैं। दूसरा विषय लोकसभा चुनाव है। जिसके लिए पार्टी को रणनीति बनानी है। चुनाव में संगठन कैसे उतरेगा, इस पर काम शुरू किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक पूरे वेस्ट यूपी में भाजपा महासंपर्क अभियान चलाएगी। बैठक में यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा, “हर कार्यकर्ता को चुनाव के लिए जुटना पड़ेगा।”

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.