भाजपाइयों ने मनाई अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती, नवाब सिंह नागर बोले- राजनीति के पुरोधा थे पूर्व पीएम

Noida News : भाजपाइयों ने मनाई अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती, नवाब सिंह नागर बोले- राजनीति के पुरोधा थे पूर्व पीएम

भाजपाइयों ने मनाई अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती, नवाब सिंह नागर बोले- राजनीति के पुरोधा थे पूर्व पीएम

Tricity Today | संगोष्ठी का आयोजन

Noida News : भाजपा सेक्टर-116 जिला कार्यालय पर पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया गया। इस मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री नबाब सिंह नागर, क्षेत्रीय मंत्री विजेंद्र नागर मौजूद थे। सोमवार को सुशासन दिवस सभी मण्डलों में भी मनाया गया।

अटल का सदैव स्मरण
नवाब सिंह नागर ने कहा, 'भारत माता के महान सपूत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है। वह सदैव हमारी स्मृतियों में रहते हैं। उन्हें सादर नमन। हम सब जानते हैं कि अटल भारत की राजनीति के पुरोधा थे। भारत को राजनीतिक अस्थिरता से उबारने और देश की राजनीति में पारदर्शिता का जो करिश्माई काम किया, उसे युगों-युगों तक याद किया जाएगा। आज सुशासन दिवस के रूप में हमारी सरकारें और सदैव अटल का स्मरण कर रही हैं। उनके मूल्यों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगकर कार्य करने का संकल्प भी ले रही हैं।

ये नेता रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में महामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, चंदगीराम यादव, पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, योगेन्द्र चौधरी, जुगराज सिंह चौहान, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला, महेश अवना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंत्री अमरीश त्यागी, चमन अवाना, प्रमोद बेहाल, राजकुमार झा, मनोज चौहान, रवि यादव, एसपी चमोली, मंडल अध्यक्ष कल्लू सिंह, गोपाल गौड़, बबलू यादव, पंकज झा, उमेश यादव, ओमवीर अवाना, गौतम शर्मा, मुक्तानंद शर्मा, माशूक़ मेहरा, अहसान ख़ान, गोविंद कंगरू, नेत्रपाल अवाना, विवेक, यश नागर और रवि मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.