बीजेपी युवा मोर्चा ने ‘ज्योतिबा गोविंदाचार्य फुले’ की मनाई जयंती, मनोज गुप्ता बोले- महिलाओं के उत्थान में दिया अहम योगदान

नोएडा : बीजेपी युवा मोर्चा ने ‘ज्योतिबा गोविंदाचार्य फुले’ की मनाई जयंती, मनोज गुप्ता बोले- महिलाओं के उत्थान में दिया अहम योगदान

बीजेपी युवा मोर्चा ने ‘ज्योतिबा गोविंदाचार्य फुले’ की मनाई जयंती, मनोज गुप्ता बोले- महिलाओं के उत्थान में दिया अहम योगदान

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन

Noida : सोमवार को सोरखा गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा गोविंदाचार्य फुले की जयंती के अवसर पर गुरुकुल में कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रामनिवास यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मुंशीलाल गौतम ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

समाज के उत्थान में अपना योगदान दे
भाजपा नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि महिलाएं स्कूल-कॉलेज में स्वतंत्र रूप से पढ़ सकती हैं। किसी संगठन में पुरुषों के समान काम करने के साथ ही समाज के उत्थान में अपना योगदान दे सकती हैं। अपने सपनों को साकार कर सकती हैं, इस सब का श्रेय भारत की कुछ महान विभूतियों को जाता है। इन्हीं विभूतियों में से एक नाम 'महात्मा ज्योतिराव फुले' का है। 11 अप्रैल 1827 को पुणे के गोविंदराव और चिमनाबाई के घर में जन्मे ज्योतिराव का परिवार पेशवाओं के लिए फूलवाला के तौर पर काम करते थे। इस कारण उन्हें मराठी में 'फुले' कहा जाता था। 

महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें
गुप्ता ने कहा कि उस दौर में समाज में फैली महिला विरोधी कुरीतियों, उनके शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले 19वीं सदी के महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के प्रयासों को हमेशा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व योगदान की तरह याद किया जाता है। ज्योतिबा फुले एक समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता हैं। ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह को रोकने, विधवा विवाह का समर्थन करने में लगा दिया। महिलाओं के लिए ज्योतिबा फुले ने स्कूल खोला अनेकों ऐसे कार्य किए जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

यह लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में आचार्य जयेंद्र, वेदप्रकाश शर्मा, सीमा राव, मुंशीलाल गौतम, नरेश शर्मा, इंद्रजीत जाटव, अनुज प्रधान मोहित शर्मा, नवीन मिश्रा, अर्पित मिश्रा, कपिल धारीवाल, उज्जवल मिश्रा अंशुल, वरुण यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.