नोएडा में 4 दिन से गायब व्यक्ति की नाले में मिली लाश, छानबीन करने पर पुलिस के उड़े होश

BIG BREAKING : नोएडा में 4 दिन से गायब व्यक्ति की नाले में मिली लाश, छानबीन करने पर पुलिस के उड़े होश

नोएडा में 4 दिन से गायब व्यक्ति की नाले में मिली लाश, छानबीन करने पर पुलिस के उड़े होश

Tricity Today | symbolic image

Noida News : नोएडा के होशियारपुर स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया है। इसके बाद शव की जेब से मिले पैन कार्ड से उसकी पहचान होने पर पुलिस के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पिछले करीब चार दिनों से लापता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

चार दिन से तलाश रहे थे परिजन 
जानकारी के मुताबिक सोमवार को होशियारपुर के नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकालकर उसकी शिनाख्त सतीश चंद्र निवासी सेक्टर 122 पर्थला नोएडा के रूप में की है। सतीश मूलरूप से गांव नंगला गांजू सहान थाना कुर्रा जनपद मैनपूरी का रहने वाला था। पुलिस जांच में पता चला है कि सतीश पिछले करीब चार दिन से घर से लापता था। परिजन उनकी काफी खोजबीन कर रहे थे। 

पीएम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि नाले से शव निकालकर शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव देखने में तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा। 

पुलिस का दावा-नशे का आदी था सतीश 
थाना सेक्टर 24 प्रभारी ने बताया कि सतीश पिछले करीब चार दिन से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। सोमवार को उसका शव होशियारपुर के नाले से बरामद किया गया है। परिजनों ने पूछताछ करने पर बताया कि सतीश नशे का आदी था। वह शराब बहुत पीता था और दूसरे नशे भी बहुत करता था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.