नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के दोनों और आना-जाना होगा आसान, राजीव त्यागी ने प्रोजेक्ट का दौरा किया

सहूलियत : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के दोनों और आना-जाना होगा आसान, राजीव त्यागी ने प्रोजेक्ट का दौरा किया

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के दोनों और आना-जाना होगा आसान, राजीव त्यागी ने प्रोजेक्ट का दौरा किया

Tricity Today | राजीव त्यागी ने प्रोजेक्ट का दौरा किया

रविवार को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने कोंडली और एडवान्ट अंडरपास के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने तय डेडलाइन में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अंडरपाास बन जाने से आसपास की सोसाइटी और गांवों में रहने वाले लोगों को एक-दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

राजीव त्यागी ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बन रहे कोंडली अंडरपास का काम मई  2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके तीन महीने बाद अगस्त तक एडवान्ट अंडरपास का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नोएडा प्राधिरकण के मुख्य महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे शहर का मुख्य मार्ग है। इसके दोनों ओर विभिन्न महत्वपूर्ण औद्योगिक, संस्थागत और आवासीय सेक्टरों के साथ-साथ गांव भी हैं। अभी एक्सप्रेसवे ले एक से दूसरी ओर जाने के लिए लोगों को लंबा चक्कर काटना पड़ता है। इसके अलावा जो अंडरपास अभी बने हैं, उनमें जाम लग जाता है। इसको देखते हुए नए अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों अंडरपास का काम 24 घंटे किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर भी खासतौर से ध्यान दिया जा रहा है। 

कोंडली अंडरपास : यह अंडरपास 840 मीटर लंबा और 4 लेन का है। यह 44 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह महामाया फ्लाईओवर से 19.400 मीटर दूर यह अंडरपास बनाया जा रहा है। इस अंडरपास पर बॉक्स पुशिंग का काम किया जा रहा था। प्रथम बॉक्स की अपने स्थान से करीब 14 मीटर तक बॉक्स पुशिंग हो चुकी है। इसके अलावा एक्सप्रेस वे में 7.50 मीटर तक बॉक्स पुशिंग का काम हो गया है। मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि इसके अलावा अंडरपास के चारों ओर एप्रोच रोड बनाने का काम भी चल रहा है। इस अंडरपास का अभी तक करीब 60 प्रतिशत काम हो चुका है। इससे संभावना है कि इस अंडरपास का काम अपने निर्धारित लक्ष्य से सात महीने पहले मई 2021 तक पूरा हो जाएगा।

एडवान्ट अंडरपास : सेक्टर-142 एडवान्ट इमारत के पास बन रहा अंडरपास 830 मीटर लंबा है। यह अंडरपास भी 4 लेन का है। यह 43 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह अंडरपास महामाया फ्लाईओवर से 10.300 मीटर दूर बनाया जा रहा है। मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि मार्च के शुरूआत में इस अंडरपास के लिए बॉक्स पुशिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। सेक्टर-142 की ओर एप्रोच रोड के निर्माण के लिए कलवर्ट का निर्माण पूरा किया जा चुका है। सेक्टर-168 की तरफ एप्रोच मार्ग के निर्माण कार्य के लिए कलवर्ट का काम चल रहा है। शीट पाईलिंग का काम भी जल्द शुरू करा दिया जाएगा। इसका अब तक 20 प्रतिशत काम हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस अंडरपास का काम अपने निर्धारित लक्ष्य से चार महीने पहले यानि की अगस्त 2021 तक पूरा कर दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.