'सलाम नमस्ते' पर केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा, विद्यार्थियों ने साझा किए विचार

Noida News : 'सलाम नमस्ते' पर केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा, विद्यार्थियों ने साझा किए विचार

'सलाम नमस्ते' पर केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा, विद्यार्थियों ने साझा किए विचार

Tricity Today | विकसित भारत संकल्प यात्रा

Noida : आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा' पर रेडियो टॉक का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में भारत सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने फ्री कोविड वैक्सीन, महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता, फ्री राशन आदि विषयों पर भी विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

युवाओं में शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी
आईएमएस नोएडा के डायरेक्टर जनरल प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि देश के युवाओं में शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है। किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। विकसित भारत की कल्पना भी युवाओं के विकास में निहित है। भारतीय मानक ब्यूरो गाजियाबाद शाखा के निदेशक कुमार अनिमेष ने कहा कि वर्तमान सरकार गुणवत्ता निर्माण के लिए प्रयासरत है। उपभोक्ता अब पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। बीआईएस हमारे देश में नवीनतम विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए काम कर रही है।

भारत सरकार की योजनाओं पर चर्चा
भारत सरकार की योजनाओं पर शिक्षक, विद्यार्थी, ऑटो चालक, चाय विक्रेता, गृहिणी, डॉक्टर एवं शासकीय अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान सुकन्या समृद्धि, आयुष्मान कार्ड, जनधन योजना, आवास योजना, सुरक्षा बीमा, उज्ज्वला योजना जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

प्रतिस्पर्धा का भी किया आयोजन
सलाम नमस्ते की हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने फ्री कोविड वैक्सीन, महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता, फ्री राशन आदि विषयों चर्चा की। सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते ने रेडियो चर्चा, आउटरीच, क्विज, फीडबैक एवं पोस्टर मेकिंग प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.