नोएडा में चैलेंज ग्रुप ने महिलाओं को सिखाया डिजिटल हुनर

Women's Day 2024 : नोएडा में चैलेंज ग्रुप ने महिलाओं को सिखाया डिजिटल हुनर

नोएडा में चैलेंज ग्रुप ने महिलाओं को सिखाया डिजिटल हुनर

Tricity Today | कार्यक्रम

Noida News : चैलेंजर्स ग्रुप की महिला इकाई की तरफ से सेक्टर-62 स्थित झुग्गी बस्तियों में जीवन बसर करने वाली महिलाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी कुमारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शीर्षक रहा "दा पॉवर ऑफ शी" कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं का सम्मान करते हुए तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया।

अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन
संस्था की सदस्य मेघानशि ने आत्मरक्षा के गुणों को विस्तापूर्वक समझाया और शिक्षा के क्षेत्र में चलाई अनूठी मुहिम पाठशाला ऑन व्हील्स के माध्यम से वहां मौजूद मातृशक्ति को महत्वपूर्ण चीजों का ज्ञान वीडियो से दिखाया गया। नारियों की आवाज को बुलंद बनाने के लिए उनकी झिझक को दूर करने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसके चलते विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर राजू, रोहित, कविता, पारुल आदि सदस्य मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.