चैलेंजर्स ग्रुप ने झुग्गी झोपड़ी में जाकर मनाई होली, बच्चों को बांटा गुलाल

Holi 2023 : चैलेंजर्स ग्रुप ने झुग्गी झोपड़ी में जाकर मनाई होली, बच्चों को बांटा गुलाल

चैलेंजर्स ग्रुप ने झुग्गी झोपड़ी में जाकर मनाई होली, बच्चों को बांटा गुलाल

Tricity Today | बच्चों को बांटा गुलाल

Noida News : होली का त्यौहार हर्ष और उल्लास का पर्व है। इस पर्व में सभी लोग अपनी खुशियों को बांटने के लिए लोगों से मिलते है रंग और पानी लगाकर इसे मानते है।  इस त्यौहार में बच्चे काफी उत्साहित नजर आते है। मंगलवार नोएडा के चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षा केंद्र के बच्चों ने मनाई होली। इसका आयोजन सेक्टर- 22 व 107 चैलेंजर्स की पाठशाला में  किया गया  हुआ। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर नेन्हें बच्चों ने  होली मिलन समारोह में जमकर होली खेली। सेक्टर 107 पाठशाला संचालिका वैष्णवी ने कहा कि झुग्गी बस्तियों में ऐसे त्यौहार मनाने से दुगनी खुशी मिलती हैं।  

फूलों की खेली होली 
वहीं सेक्टर 22 पाठशाला संचालिका नीतू ने बताया कि बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में बच्चों का मुंह मीठा कराकर, नाच गाने के साथ होली मिलन संपन्न हुआ। इस मौके पर चैलेंजर्स ग्रुप अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, गीतिका, संगीता, सलोनी, चांदनी, नीरज, अर्जुन, सौरभ आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.