चैलेंजर्स ग्रुप की अच्छी पहल, बच्चों को कराया संसद का दौरा

Noida News : चैलेंजर्स ग्रुप की अच्छी पहल, बच्चों को कराया संसद का दौरा

चैलेंजर्स ग्रुप की अच्छी पहल, बच्चों को कराया संसद का दौरा

Tricity Today | चैलेंजर्स ग्रुप

Noida News : चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा संचालित चैलेंजर्स की पाठशाला में पढ़ने वाले झुग्गी-बस्तियों के बच्चों ने संसद भवन का भ्रमण किया। बच्चों को देश को चलाने वाली संसद की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। लोकसभा उपसचिव केजी सिद्धार्थ ने बच्चों से कई प्रश्न किये, जिसका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा किये जा रहे कार्यों की उपसचिव ने सरहाना की। बच्चों को संसदीय ग्रंथागार में रखी 14 लाख पुस्तकों के साथ लोकसभा और राज्यसभा की कालीन के रंगों और सेंट्रल हॉल में चलते उलटे पंखों पर विशेष चर्चा हुई।

स्वतंत्रता संग्राम की दी जानकारी
ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को ऐतिहासिक चीजों से रूबरू कराना था। जिससे वे अपनी भारतीय संस्कृति से जुड़ें। बच्चों ने जब खुद संसद भवन के अंदर जाकर दोनों सभाओं की व्यवस्था को जाना तो वे अभिभूत थे। भ्रमण के दौरान उन्होंने संसद के गलियारे में लगे भारतीय संस्कृति पर आधारित चित्रों को भी देखा और देश के इतिहास से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज (भारतीय संविधान) और स्वतंत्रता संग्राम की यात्रा के बारे में जानकारी ली।

बच्चों के लिए समर्पित संस्था : प्रिंस शर्मा
प्रिंस शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ अभी शुरुआत है। पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों के लिए लंबी लड़ाई लड़ने जा रही है। इन बच्चों को संस्था नए मुकाम पर ले जाएगी। जहां कभी सोचा भी नहीं गया था। यह संस्था हमेशा इन बच्चों के लिए समर्पित रहेगी। ये पूरा भ्रमण बच्चों के लिए काफी मनोरंजन के साथ में ज्ञानवर्धक साबित हुआ। इस मौके पर संजीव कुमार, रोशनी कुमारी, गीतिका आर्या, शिव शर्मा, चांदनी, सौरव आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.