नोएडा से गायब बच्चा एक साल बाद दिल्ली में मिला, कुणाल शर्मा हत्याकांड के बाद...

ट्राईसिटी टुडे की खबर का असर : नोएडा से गायब बच्चा एक साल बाद दिल्ली में मिला, कुणाल शर्मा हत्याकांड के बाद...

नोएडा से गायब बच्चा एक साल बाद दिल्ली में मिला, कुणाल शर्मा हत्याकांड के बाद...

Tricity Today | नोएडा से गायब बच्चा एक साल बाद दिल्ली में मिला

Noida News : नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) पुलिस ने एक साल से गायब बच्चे को दिल्ली से ढूंढ़ निकाला है। करीब एक साल पहले नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर-22 से 9वीं कक्षा का छात्र रणवीर सिंह लापता हो गया था। उसके परिजनों ने खूब ढूंढ़ा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके बाद इस मुद्दे को आपके पसंदीदा न्यूज़ वेबपोर्टल "ट्राईसिटी टुडे" ने प्रमुखता से उठाया। जिसके बाद पुलिस ने दोबारा बच्चे की तलाश की। अब जाकर पुलिस ने बच्चे को ढूंढ़ निकाला है।

कब गायब हुआ था रणवीर सिंह
दरअसल, रणवीर 21 अप्रैल 2023 से लापता है। परिजनों ने रणवीर की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाने के बाद थाना सेक्टर-24 में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शुरूआत में इस मामले में पुलिस रात-दिन लगी रही, लेकिन छात्र को तलाश नहीं कर पाई। परिजन भी रात-दिन थाने और चौकियों के चक्कर काटते रहे। लेकिन मासूम का पता नहीं चल पाया। परिजनों का कहना था कि अब उनको केवल भगवान से आस है। 

कुणाल शर्मा हत्याकांड के बाद "ट्राईसिटी टुडे" ने उठाया मुद्दा
उसके बाद बीते 1 मई 2024 को ग्रेटर नोएडा से एक 15 साल के लड़के कुणाल शर्मा का अपहरण हुआ था। अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के सामने आने के बाद "ट्राईसिटी टुडे" ने गौतमबुद्ध नगर से गायब बच्चों के बारे में एक खबर प्रकाशित की थी, जिनमें से एक रणवीर सिंह है। अब पुलिस ने रणवीर सिंह को ढूंढ़ लिया है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में स्थित एक गुरुद्वारे में मिला। यह भी बताया जा रहा है कि परिजनों से नाराज होकर रणवीर सिंह अपने घर को छोड़कर चला गया था।

14 जनवरी को गायब हुआ था निशांत, आज तक खबर नहीं
इसी तरह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र से 13 साल का निशांत कुमार भारती 14 जनवरी 2024 को एक मूर्ति गोल चक्कर से लापता हुआ था। परिजनों ने 16 जनवरी को निशांत की गुमशुदगी थाना बिसरख में दर्ज कराई थी, लेकिन आज तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में थाना बिसरख प्रभारी का कहना है कि निशांत की गुमशुदगी थाने में दर्ज है। वह अपने परिजनों से बीच-बीच में संपर्क करता है। लेकिन वापस नहीं आता है। 

दो मासूम बच्चों का पिता अभी तक गायब
पेशे से रियल एस्टेट एजेंट अभिषेक मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वह ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में अपनी पत्नी और 2 मासूम बच्चों के साथ रह रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पिछले दिनों अभिषेक की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और वह बीपी की समस्या से परेशान हो रहे थे। बीते 1 अप्रैल के दिन अचानक अभिषेक को जरूरी बैठक के लिए सेक्टर-52 जाना पड़ा। इसके बाद से वह लापता हैं। पुलिस जांच में अभिषेक की आखिरी फोन लोकेशन सेक्टर-37 में मिली। सीसीटीवी कैमरों में भी आखिरी बार अभिषेक को नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो के पास देखा गया। परिजनों का का कहना है कि पुलिस का पता नहीं, उन्हें अपने राम पर विश्वास है। इस संबंध में थाना सेक्टर-49 प्रभारी का कहना है कि उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। तलाश जारी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.