महेंद्र सिंह धोनी के साथ 15 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला बचपन का दोस्त गिरफ्तार

नोएडा से बड़ी खबर : महेंद्र सिंह धोनी के साथ 15 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला बचपन का दोस्त गिरफ्तार

महेंद्र सिंह धोनी के साथ 15 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला बचपन का दोस्त गिरफ्तार

Tricity Today | महेंद्र सिंह धोनी

Noida News : नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की शिकायत पर जयपुर पुलिस ने नोएडा से उन्हीं के बिजनेस पार्टनर और बचपन के दोस्त मिहिर को गिरफ्तार किया है। धोनी का आरोप है कि उनके दोस्त ने 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में जयपुर पुलिस लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित WTT बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला 
मिली जानकारी के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बचपन के दोस्त मिहिर के खिलाफ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मिहिर पर जयपुर में धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने का आरोप है। धोनी ने मिहिर पर आरोप लगाया था कि जयपुर में उनके नाम से क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए डील की गई थी, लेकिन दोनों में समझौता खत्म हो गया था। इसके बाद धोनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जयपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। 

लोकेशन के आधार पर नोएडा से गिरफ्तार 
जयपुर पुलिस गुरुवार देर रात को लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि मिहिर और धोनी दोनों ही बचपन के दोस्त हैं। वहीं, नोएडा पुलिस का कहना है कि मामले में जयपुर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.