एनसीआर में हो गई ठंड की शुरुआत, सुबह हुआ कपकंपी का एहसास

Delhi NCR Weather Update : एनसीआर में हो गई ठंड की शुरुआत, सुबह हुआ कपकंपी का एहसास

एनसीआर में हो गई ठंड की शुरुआत, सुबह हुआ कपकंपी का एहसास

Tricity Today | Weather Update

Noida : दिल्ली एनसीआर में तापमान गिरने लगा है। देर से ही सही, लेकिन ठंड धीरे धीरे दिल्ली में अपने पैर पसार रही है। लोगों को अब कपकंपी का एहसास होने लगा है। दिल्ली में तेज हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया।

तापमान में लगातार गिरावट
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था। यह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह थी। लेकिन मंगलवार को तापमान में और गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

जानें वायु गुणवत्ता सूचकांक
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 317 दर्ज किया गया है। वहीं गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 260 दर्ज किया है जो खराब श्रेणी में है। नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 288 दर्ज किया। गाजियाबाद में 252 और फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 269 दर्ज किया गया है।

ठंड न बढ़ने का कारण
मौसम विभाग के अनुसार, इस साल ठंड न बढ़ने का कारण कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस को माना जा रहा है। जो हिमालय से दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं को रोक रहा है। दिसंबर के पहले हफ्ते में पश्चिमी हिमालय के शुष्क रहने के कारण वहां से ज्यादा ठंडी हवाएं दिल्ली में नहीं पहुंच सकीं। जिसके कारण तापमान में कम गिरावट देखने को मिली।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.