फल वितरित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

Noida : फल वितरित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

फल वितरित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

Tricity Today | फल, जूस आदि खाद्य सामग्री वितरित की गई

नोएडा : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के 75वां जन्मदिन नोएडा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनाया। कांग्रेस महानगर कमेटी ने सेक्टर 30 जिला अस्पताल में गरीब, मजदूर, सफाई कर्मचारी और अन्य जरूरतमंद लोगों के साथ जन्मदिन मनाया। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को फल, जूस आदि खाद्य सामग्री वितरित की गई।

महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि विधानसभा के चुनाव नजदीक है सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर शहर के लोगों को प्रियंका गाँधी (Priyanka Gandhi) द्वारा लिए गए वचनों को बताएं। कांग्रेस नेता सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गाँधी के लिए भगवान से दीर्घायु की कामना करते है। 

यह नेता रहे उपस्थित
इस दौरान प्रदेश सचिव  मुकेश यादव, महानगर अध्यक्ष नोएडा रामकुमार तंवर, पूर्व महानगर अध्यक्ष नोएडा सहाबुद्दीन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य राजकुमार भारती,जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस गौतम बुध नगर पुरुषोत्तम नागर, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई गौतम बुध नगर राजकुमार मोनू,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सदस्य सतेंदर शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष लियाक़त चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र अम्बवता, उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी ललित अवाना, महासचिव महानगर नोएडा सोविन्दर अवाना, कांग्रेसी नेता यतेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सिविक सोशल आउटरीच विक्रम चौधरी, कांग्रेस नेता दया शंकर पांडेय, पश्चिम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी असंगठित कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश महासचिव जावेद खान, कांग्रेसी नेता सलोनी सोलंकी, कांग्रेसी नेता डॉ सीमा , कांग्रेसी नेता ज्योतिपाल, कांग्रेसी नेता मधुराज, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कंचन तिवारी,परवेज , पश्चिम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव जीशान चौधरी,कमरुद्दीन,नीरज, दीपक,मुनेश  सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.