नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर कांग्रेसियों ने किया हंगामा, भाजपा को घेरने के लिए दिल्ली रवाना हुए

NOIDA BREAKING : नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर कांग्रेसियों ने किया हंगामा, भाजपा को घेरने के लिए दिल्ली रवाना हुए

नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर कांग्रेसियों ने किया हंगामा, भाजपा को घेरने के लिए दिल्ली रवाना हुए

Tricity Today | सैकड़ों कांग्रेसी दिल्ली के लिए रवाना

Noida News : बढ़ती महंगाई को लेकर और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विरोध प्रदर्शन है। इसको लेकर नोएडा के सैकड़ों कांग्रेसी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में रवाना होने से पहले सैकड़ों की संख्या में नोएडा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता चिल्ला बॉर्डर पर एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी के विरोध में खूब नारेबाजी की। कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन के कारण नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर इस समय वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है। कांग्रेस नेताओं के एकत्रित होने के बाद चिल्ला बॉर्डर पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है।

भाजपा को घेरने का काम कर रही कांग्रेस
नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने बताया कि देश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है। तब से लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। देश का युवा सड़क पर आ गया है। इसको लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में जोरदार प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी भाजपा को घेरने का कार्य कर रही है।

राहुल गांधी भी विरोध प्रदर्शन में पहुंचे
दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी भी पहुंच चुके हैं। रामलीला मैदान में भारी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

बीती रात को कई कांग्रेसी हुए हाउस अरेस्ट
इस विरोध प्रदर्शन से पहले कांग्रेस ने देशभर के 22 बड़े शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें महंगाई के खिलाफ 'हल्ला बोल' और 'दिल्ली चलो' का आह्वान किया गया था। इसका नेतृत्व खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले बीती रात को देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। यानी कि इस प्रदर्शन में जाने से पहले ही उनको अपने घर में ही कैद कर लिया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.