अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई दंपति की बाइक, पत्नी की मौत और पति की हालत गंभीर

Noida Breaking : अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई दंपति की बाइक, पत्नी की मौत और पति की हालत गंभीर

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई दंपति की बाइक, पत्नी की मौत और पति की हालत गंभीर

Google Image | अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई दंपति की बाइक

Noida News : रविवार को नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
थाना सेक्टर 58 प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि 24 साल के दीपक अपनी 22 साल की पत्नी विधि के साथ बाइक पर जा रहे थे। दोनों बाइक पर सवार होकर रविवार की सुबह सेक्टर-57 बी-ब्लॉक के पास से गुजर रहे थे। तभी उनकी बाइक रोड़ पर ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 

पुलिस ने बताया कि इस घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के दौरान महिला विधि की मौत हो गई। दीपक की हालत भी अत्यंत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.