आरोपी ने कहा- मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो बदनाम कर दूंगा, योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचा मामला

नोएडा में नहीं थम रहा महिलाओं के साथ अपराध : आरोपी ने कहा- मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो बदनाम कर दूंगा, योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचा मामला

आरोपी ने कहा- मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो बदनाम कर दूंगा, योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचा मामला

Tricity Today | Symbolic images

Noida News : जिले में महिलाओं के साथ हो रहा अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सरेआम मनचले लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला फेस-2 थाना क्षेत्र से आया है। जहां पर एक 14 साल की लड़की को एक युवक परेशान कर रहा है। आरोपी के द्वारा पीड़िता को धमकी मिली है कि अगर उसने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। जिसकी वजह से पीड़ित स्कूल नहीं जा पा रही है।

थाना फेस-2 में पीड़िता ने दी शिकायत
थाना फेस-2 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उसकी 14 वर्षीय बेटी को लोकेश नाम का एक युवक परेशान कर रहा है। वह उसकी बेटी की गंदे-गंदे फोटो और वीडियो बनाकर उसे डराता धमकाता है। वह कहता कि अगर तूने मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो उसकी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल कर बदनाम कर दूंगा। 

पीड़िता ने स्कूल जाना छोड़ा
पीड़िता के अनुसार आरोपी की इस हरकत से उसकी बेटी स्कूल नहीं जा पा रही है। आरोपी धमकी देता है कि अगर किशोरी स्कूल जाएगी तो वह उसके ऊपर तेजाब डाल देगा। पीड़िता ने घटना की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। पीड़िता ने पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.