मॉल का गेट टूट कर महिला और बच्चे पर गिरा, टूटा पैर 

BIG BREAKING : मॉल का गेट टूट कर महिला और बच्चे पर गिरा, टूटा पैर 

मॉल का गेट टूट कर महिला और बच्चे पर गिरा, टूटा पैर 

Tricity Today | घायल महिला

Noida News : नोएडा के सेक्टर 137 स्थित साइबर थम मॉल बिल्डिंग में स्लाइडर गेट एक महिला और उसके बच्चे के ऊपर गिर गया। इस हादसे में बच्चा तो बाल बाल बच गया, लेकिन महिला का पैर टूट गया। इस मामले में महिला के जीजा द्वारा घटना की शिकायत थाना सेक्टर- 142 पुलिस से की गई है।

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। सेक्टर-142 के गुलशन एकबाना में रहने वाले मनीष वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2 मार्च को नोएडा के सेक्टर 137 में साइबर थम मॉल गए थे। वहां से बाहर निकलते वक्त बिल्डिंग की एंट्री का स्लाइडिंग मेन गेट उनकी साली नेहा के पैर पर गिर गया, जिसमें उनकी साली का पैर टूट गया है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जबकि, इस घटना में बच्चा बाल-बाल बच गया।

इलाज के लिए मुंबई रवाना हुई महिला 
महिला मुंबई में रहती है| वह बेहतर इलाज लिए मुंबई रवाना हो गई है। मॉल प्रबंधन की लापरवाही से किसी की भी जान भी जा सकती थी। मामले में प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से की है, लेकिन पुलिस ने अबतक केस दर्ज नहीं किया है। गेट का वजन दो टन बताया जा रहा है।

पुलिस की तरफ से नहीं आया कोई बयान
इस घटना को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है इस मामले में पीड़ित शिकायतकर्ता का कहना है कि मॉल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। घटना के बाद मॉल प्रबंधन की तरफ से कोई सहायता नहीं की गई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.