हमजोली संस्था ने करवाया डांडिया उत्सव, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

नोएडा : हमजोली संस्था ने करवाया डांडिया उत्सव, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

हमजोली संस्था ने करवाया डांडिया उत्सव, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Tricity Today | डांडिया उत्सव

Noida : शहर भर में नवरात्र के पर्व पर जगह-जगह डांडिया उत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं और लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। सेक्टर-51 में हमजोली संस्था द्वारा डांडिया उत्सव का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें महिलाओं ने बॉलीवुड और पंजाबी गानों पर जमकर डांस किया। कार्यक्रम समापन के दौरान खानपान की व्यवस्था की गई।

इस मौके पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने वाली कविता त्यागी ने बताया कि महिलाओं के लिए हम अक्सर इस तरीके का कार्यक्रम करते हैं। जहां शहर की तमाम महिलाएं पहुंचती हैं। कार्यक्रम में अलग-अलग सेक्टरों की महिलाएं एक साथ मिलकर दूर के रिश्तों को नजदीकी करती है। डांडिया महोत्सव में 200 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया और जमकर डांडिया खेला। इस आयोजन में सभी उम्र की महिलाएं शामिल रही है। आयोजन में सुनीता बंसल, सपना सिंघल, अन्नू सिंगला, सोनिया बंसल, नैना, मोनिका, शालू समेत अन्य महिलाएं शामिल रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.