नोएडा में रहने वाले मशहूर संगीतकार की बेटी और दामाद अफगानिस्तान में फंसे, सरकार से लगाई मदद की गुहार

BIG BREAKING : नोएडा में रहने वाले मशहूर संगीतकार की बेटी और दामाद अफगानिस्तान में फंसे, सरकार से लगाई मदद की गुहार

नोएडा में रहने वाले मशहूर संगीतकार की बेटी और दामाद अफगानिस्तान में फंसे, सरकार से लगाई मदद की गुहार

Tricity Today | अफगानिस्तान में मचा हाहाकार

NOIDA : अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद हाहाकार मचा हुआ है। अफगानिस्तान के मूल निवासी किसी तरीके से अपना देश छोड़कर दूसरे देश में शरण लेना चाहते हैं लेकिन कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। इसी बीच वहां फंसे दुनिया के दूसरे देशों के नागरिक निकलने की कोशिश में हैं। नोएडा के सेक्टर-34 में रहने वाले गुलफाम अहमद की बेटी और दामाद भी अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। 

बुलंदशहर के निवासी है गुलफाम अहमद
यश भारती 2016 और पद्मश्री 2021 से सम्मानित संगीतकार गुलफाम अहमद नोएडा के सेक्टर-34 में रहते हैं। गुलफाम अहमद मूल रूप से बुलंदशहर के बुगरासी कस्बे के रहने वाले हैं। गुलफाम का कहना है कि कई पीढ़ी पहले अफगानिस्तान से आकर उनके पूर्वज भारत में बस गए थे। गुलफाम अहमद को अफगानिस्तान का वाद्य यंत्र रबाब बजाने में महारत हासिल है। गुलफाम का कहना है कि अफगानिस्तान में काफी समय से उनकी बेटी हाजरा खान और दामाद हबीब शहाले रहते हैं। 

बेटी ने बताया- बिगड़ चुके है हालात
गुलफाम का कहना है कि उनकी अब रोजाना कई-कई घंटे अपनी बेटी और दामाद से फोन पर बातचीत होती है। वहां के हालात अब काफी बिगड़ चुके हैं। हालांकि जिस इलाके में उनकी बेटी और दामाद रहते हैं, वहां के हालत अभी ठीक हैं। लेकिन पता नहीं कि कब क्या हो जाएं। ऐसे में उनको काफी चिंता सताने लगी है।

ग्रेटर नोएडा में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स परेशान
अफगानिस्‍तान के रहने वाले काफी स्टूडेंट्स ग्रेटर नोएडा के बड़े विश्वविद्यालयों में पढ़ते हैं। ऐसे समय में उनको अपने परिवार की चिंता सताने लगी है। शारदा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र मीर वाइज का कहना है कि वह अफगानिस्तान के निवासी हैं। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद उनके मन में डर बैठ गया है। उनको लगातार अपने परिवार की चिंता सताने लगी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.