जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद व्यक्ति की मौत, अस्पताल में हंगामा, डीएम ने जांच का आदेश दिया

NOIDA BEAKING: जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद व्यक्ति की मौत, अस्पताल में हंगामा, डीएम ने जांच का आदेश दिया

जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद व्यक्ति की मौत, अस्पताल में हंगामा, डीएम ने जांच का आदेश दिया

Tricity Today | BIG BREAKING

NOIDA News : नोएडा जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद व्यक्ति की मौत हो गई है। उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया है। जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाया गया है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मामले में जांच का आदेश दिया है। डीएम का कहना है कि पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद सही तथ्य सामने आएंगे। जिला अस्पताल में मंगलवार को दर्जनों लोगों ने कोरोनावायरस की वैक्सीन लगवाई है। बाकी सभी लोग सामान्य और स्वस्थ हैं।

नोएडा जिला अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक निठारी के रहने वाले 48 साल के व्यक्ति मंगलवार की दोपहर कोरोनावायरस की वैक्सीन लगवाने आए थे। जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के बाद वह घर गए। घर उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जांच का आदेश दिया है। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम करने के लिए चिकित्सकों की एक टीम का गठन किया गया है। दूसरी ओर इस पूरे मामले पर बातचीत करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपलब्ध नहीं हो सके हैं। दोनों अफसरों से संपर्क नहीं हो पाया है। आधिकारिक बयान का इन्तजार किया जा रहा है।

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि इस व्यक्ति की उम्र 48 वर्ष थी। उसे कुछ परेशानी पहले से ही थी। पोस्टमार्टम के लिए टीम का गठन किया गया है।  डॉक्टर पोस्टमार्टम कर रहे हैं। जिसमें उसकी मेडिकल हिस्ट्री का भी अध्ययन किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह का पता चल जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मार्च महीने में 70,000 लोगों ने कोरोनावायरस प्रतिरोधक वैक्सीन लगवाई है। किसी को भी किसी तरह की परेशानी रिकॉर्ड नहीं की गई है। यह अपनी तरह का जिले में पहला मामला है।  लिहाजा, हम पूरी तल्लीनता के साथ इसकी जांच कर रहे हैं। जल्दी ही पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आ जाएंगी। इसके बाद साफ़ तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।  जिलाधिकारी ने आगे कहा कि लोग नि:संकोच होकर कोरोनावायरस की वैक्सीन लें। हम लोगों ने खुद वैक्सीन लगवाई है। इसका कोई भी साइड इफेक्ट अभी तक सामने नहीं आया है।

इस मामले में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक ओहरी ने बताया कि करीब 10:30 बजे के आसपास यहां कोविड-19 का टीका जरूर लगवाया था, लेकिन तब उनकी स्थिति बिल्कुल सामान्य थी। उसके बाद घर जाकर उनको यहां लाया गया तो वह मृत पाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 टीका लगने के बाद हुई मौत की भ्रामक खबर चल रही है। ऐसा कुछ भी नहीं है। पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टर के एक पैनल का गठन किया गया है और वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.