डीएम ने बैठाई जांच, अवैध शराब के साथ था पकड़ा

नोएडा पुलिस की हिरासत में मौत : डीएम ने बैठाई जांच, अवैध शराब के साथ था पकड़ा

डीएम ने बैठाई जांच, अवैध शराब के साथ था पकड़ा

Tricity Today | Symbolic

Noida News : नोएडा में करीब दो महीना पहले एक व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया था। जबकि, पुलिस ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था। इस मामले में जिला मजिस्ट्रियल जांच होगी। पूरे मामले की जांच डीएम मनीष वर्मा ने उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा को सौंपी है। यह पूरा मामला कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र का है।

ये है पूरा मामला 
सेक्टर-44 स्थित छलैरा गांव तनवीर रहता था। वह मूलरूप से अररिया बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने 19 मार्च को तनवीर को नशे की हालत में अवैध शराब के 39 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हवालात में डाल दिया था। देर रात उसकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत को गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली रैफर कर दिया गया। जहां तनवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप
हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि तनवीर शराब तस्करी में शामिल नहीं था। वह 19 मार्च की रात अपने घर के बाहर घूम रहा था कि पुलिस ने बिना कारण उसे गिरफ्तार कर लिया। परिजनों के मुताबिक हिरासत में पिटाई से उसे अंदरूनी चोटें आईं और पुलिस ने उसकी उपेक्षा की। इस प्रकरण में दोनों पक्षों के गंभीर आरोप-प्रत्यारोप के बीच, मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने दादरी विभाग के उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा को नियुक्त किया है। इस संवेदनशील मामले की रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.