काव्य गोष्ठी में याद किए गए डॉ. कुंवर बेचैन, कवियों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया

नोएडा से अच्छी खबर :  काव्य गोष्ठी में याद किए गए डॉ. कुंवर बेचैन, कवियों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया

काव्य गोष्ठी में याद किए गए डॉ. कुंवर बेचैन, कवियों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया

Tricity Today | काव्य गोष्ठी में याद किए गए डॉ. कुंवर बेचैन

Noida News : उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान और संस्था नई पहल की ओर से गीतऋषि डॉ. कुंवर बेचैन की रचनाधर्मिता पर विद्वत गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का आयोजन किया गया। सेक्टर 121 स्थित होम्स 121 में आयोजित कार्यक्रम में स्मृतिशेष डॉ. कुंवर बेचैन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा हुई। इसमें आमंत्रित कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस दौरान कवि सौरभकांत शर्मा की पुस्तक का विमोचन किया गया।

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के निदेशक भी रहे मौजूद
कार्यक्रम का समन्वयन नई पहल के संयोजक कवि विनोद पाण्डेय ने किया। संचालन डॉ. शुभम त्यागी और डॉ. सौरभकांत शर्मा ने किया। अध्यक्ष के रूप में उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव मौजूद रहे। वरिष्ठ कवि सुरेश उपाध्याय ने मुख्य अतिथि के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

हास्य कविताओं लोटपोट हुए श्रोता
कवि दीपक गुप्ता ने अपने भावपूर्ण और हास्य कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। कमांडो समोद सिंह, विनोद पाण्डेय, डॉ. शुभम त्यागी एवं सुरेश उपाध्याय ने सरस कविता पाठ किया। डॉ. सौरभकांत शर्मा ने डॉ. कुंवर बेचैन के गीतों का वाचन किया और स्वयं का कविता पाठ कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इनके अलावा होम्स 121 से दिनेश सिंह, अभय पांडेय एवं उनकी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। प्रयागराज से पधारे कवि एवं व्याख्याता डॉ. श्लेष गौतम ने कुंअर बेचैन के व्यक्तित्व पर वक्तव्य दिया और शानदार कविता पाठ भी किया। कार्यक्रम की तारीफ़ करते हुए भाषा संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी नोएडा सहित पूरे प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने युवा रचनाकारों को भी सम्मानित करने की बात कही।

इन लोगों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
कार्यक्रम में कुंवर बेचैन के परिवार से उनके भतीजे प्रतीक सपत्नी उपस्थित रहे। उनके अलावा नई पहल के संस्थापक विनोद शर्मा, भाषा संस्थान से दिनेश मिश्रा, ईशान म्यूज़िक कॉलेज के डायरेक्टर आरएन श्रीवास्तव, नोएडा लोकमंच से जुड़े मुकुल बाजपेयी, ग्रीन वालंटियर्स से कमांडर खुराल, संदीप शर्मा, रतन लाल यादव, ब्राह्मण महासंघ से गिरीश मिश्रा, लोकेश त्रिपाठी, पीके गुप्ता, पुष्कर, ममता शर्मा एवं वीणा आदि उपस्थित थीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.