विकास और कानून व्यवस्था पर दिया वोट, जातिगत मुद्दा नहीं रहा हावी

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में लहराया भगवा : विकास और कानून व्यवस्था पर दिया वोट, जातिगत मुद्दा नहीं रहा हावी

विकास और कानून व्यवस्था पर दिया वोट, जातिगत मुद्दा नहीं रहा हावी

Tricity Today | डॉ. महेश शर्मा और अतुल गर्ग

Noida News : गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के दो नेताओं ने पूरी यूपी में भाजपा की लाज रख ली है। गौतमबुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने करीब साढ़े 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। जबकि गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर भगवा लहराया है। बताया जाता है कि चुनाव से पहले यहां जातिगत मुद्दा काफी हावी था। ठाकुर से लेकर कई जाति के लोग भाजपा से नाराज बताए जा रहे थे। लेकिन चुनाव रिजल्ट ने साबित कर दिया कि भाजपा को लेकर इन दोनों जिलों में किसी भी जाति में कोई नाराजगी नहीं थी। 

कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार बना वोट की गारंटी 
गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में लोगों ने विकास और कानून व्यवस्था को महत्व दिया। दोनों जगहों पर कमिश्नरी बनने के बाद कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। दोनों जगहों पर पिछले पांच साल में हुए विकास कार्यों का असर मतदाताओं में साफ दिखाई दिया। यह लोकसभा सीट उन सीटों में गिनी जाती है, जहां देश में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए हैं। गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, गाजियाबाद में नमो भारत ट्रेन, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे आदि बड़ी परियोजनाओं ने चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की राह आसान कर दी। 

क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने का मिला लाभ 
डॉ. महेश शर्मा 2014 में मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री थे। उस समय उन्होंने एयरपोर्ट के लिए व्यक्तिगत प्रयास किए थे। वह दो बार सांसद रह चुके हैं, उन्होंने कई अन्य विकास कार्य भी कराए। वह क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे। इन सबका उन्हें लाभ मिला। 

दो बार विधायक और मंत्री रहने का मिला फायदा 
गाजियाबाद से चुनाव जीतने वाले अतुल गर्ग दो बार के विधायक हैं। वर्ष 2017 की योगी सरकार में वह स्वास्थ्य राज्य मंत्री भी रहे। पूर्वांचल और उत्तराखंड के मतदाताओं को लुभाने के लिए गाजियाबाद में बनी बिल्डिंग, कैलाश मानसरोवर भवन, धोबी घाट आरोबी और नोएडा में

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.