नोएडा के सभी स्कूल खुले लेकिन टाइमिंग में बदलाव, डीएम ने जारी किया आदेश

BIG BREAKING : नोएडा के सभी स्कूल खुले लेकिन टाइमिंग में बदलाव, डीएम ने जारी किया आदेश

नोएडा के सभी स्कूल खुले लेकिन टाइमिंग में बदलाव, डीएम ने जारी किया आदेश

Tricity Today | symbolic Image

Noida News : गौतमबुद्ध नगर में अत्यधिक सर्दी और घने कोहरे के कारण जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने नया आदेश जारी किया है। इसमें जिले के सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब 18 जनवरी से स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे। यह बदलाव अगले आदेश तक जारी रहेगा। इससे पहले डीएम ने सभी बोर्ड के नर्सरी से कक्षा 8वीं के स्कूलों को 16 जनवरी 2024 तक बंद रखने का आदेश जारी किया था। इस दौरान केवल शिक्षक ही विद्यालय में कार्यरत रहे थे। वहीं, 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कारण प्रदेश के सभी स्कूल और काॅलेजों में अवकाश रहेगा।

ठंड को देखते हुए लिए निर्णय
यूपी समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। नोएडा-एनसीआर में तापमान दस डिग्री से भी कम है। बच्चों की परेशानी को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है। डीएम मनीष वर्मा ने गौतमबुद्ध नगर में स्कूलों की छुट्टी की अवधि बढ़ाने की जगह समय में बदलाव किया है। जिले के सभी स्कूल सुबह 8 बजे की जगह 10 बजे से खोले जाएंगे। जिलाधिकारी का आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। जिले के सभी स्कूलों को आदेश का पालन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

कोहरे की चादर
पूरा दिल्ली एनसीआर कोहरे की चादर में ढका हुआ है। कोहरे के कारण चारों तरफ दृश्य क्षमता कम है। कोहरे की वजह से सबसे अधिक परेशानी सड़कों पर देखने को मिल रही है जहां तेज गति के कारण हादसों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। पिछले पंद्रह दिनों में एक दर्जन से अधिक घटनाएं कोहरे के कारण सड़कों पर घटित हो चुकी हैं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी शून्य हो गई है जिस कारण देश के विभिन्न हिस्सों में गाजियाबाद से गुजरने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.