नोएडा में 200 छात्र नहीं दे पाए परीक्षा, मचा हड़कंप

आईएससी बोर्ड का पेपर लीक : नोएडा में 200 छात्र नहीं दे पाए परीक्षा, मचा हड़कंप

नोएडा में 200 छात्र नहीं दे पाए परीक्षा, मचा हड़कंप

Google Photo | आईएससी बोर्ड का पेपर लीक

Noida News : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद उसे रद्द कर दिया गया था। अब दोबारा पेपर लीक होने से हड़कंप मच गया है। इस बार आईएससी बोर्ड के 12वीं केमिस्ट्री का पेपर लीक हुआ है। नोएडा में इसका खासा असर पड़ा है। 

छात्रों को 12 बजे मिली सूचना
पेपर लीक होने की वजह से नोएडा के करीब 200 छात्र परीक्षा नहीं दे पाए हैं। उन्हें दोपहर करीब 12 बजे इसकी जानकारी मिली। पेपर लीक होने की सूचना के चलते इसे रद्द कर दिया गया। ग्रेटर नोएडा के सेंट जोसेफ और जीजस मैरी स्कूल में पहुंचे छात्रों को सूचना दी गई कि अब केमिस्ट्री का पेपर 21 मार्च को होगा। परीक्षा दोपहर दो बजे से होनी थी। दोनों स्कूल में लगभग दो सौ छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंच गए थे।

अब 21 मार्च को होगी परीक्षा
स्कूल के प्रधानाचार्य एल्विन पिंटू ने बताया कि परीक्षा अब 21 मार्च को होगी। उन्हें बोर्ड से सूचना मिली थी कि यह परीक्षा सोमवार यानी आज नहीं होगी। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें इसकी जानकारी हुई। जानकारी होने के बाद छात्रों से संपर्क किया गया और उन्हें परीक्षा नहीं होने की जानकारी दी गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.