गौतमबुद्ध नगर के लोगों में मचा हाहाकार, भूकंप का केंद्र रहा अफगानिस्तान

Earthquake in NCR : गौतमबुद्ध नगर के लोगों में मचा हाहाकार, भूकंप का केंद्र रहा अफगानिस्तान

गौतमबुद्ध नगर के लोगों में मचा हाहाकार, भूकंप का केंद्र रहा अफगानिस्तान

Tricity Today | Earthquake in Greater Noida West

Noida News : मंगलवार की देर रात को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए है। एनसीआर के प्रमुख शहर नोएडा में आए भूकंप के चलते लोगों में हाहाकार मच गया। भूकंप के समय कुछ लोग अपने ऑफिस से घर आ रहे थे, यहां के सेक्टर और सोसाइटिओ में रहने वाले कुछ लोग खाना खाने बैठे थे। इसी बीच भूकंप आ गया। देखते ही देखते भूकंप के चलते भगदड़ मच गई। 

बच्चे-बूढ़े डर से रोते-बिलखते दिखाई दिए
गौतमबुद्ध नगर की बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग ऊंची-ऊंची इमारतों से पैदल ही सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतरने लगे। सोसायटी के पार्क में जाकर इकट्ठे हो गए। बच्चे-बूढ़े भूकंप के डर से रोते-बिलखते दिखाई दिए। लोग अपने पालतू जानवरों को लेकर भी बेतहाशा गति से सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे। 

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान रहा
बताया जाता है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था। जानकारों के अनुसार यह भूकंप 6.6 की तीव्रता से आया है। भूकंप के चलते घरों में लगे झूमर, पंखे और दरवाजे जोर जोर से बजने लगे। कई जगहों पर मकानों में दरार आने की सूचना प्राप्त हुई है। भूकंप आने के बाद लोग एक दूसरे को फोन करके अपने परिजनों और जानकारों के हाल-चाल पूछने लगे। भूकंप के चलते काफी देर तक लोगों में दहशत का माहौल रहा। जानकारों के अनुसार भूकंप करीब 30 से 35 सेकंड रहा। भूकंप के झटके तीन बार महसूस किए गए है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.