दिल्ली एनसीआर की हिली धरती, भारत, नेपाल और चीन में भी महसूस किए गए झटके

BIG BREAKING : दिल्ली एनसीआर की हिली धरती, भारत, नेपाल और चीन में भी महसूस किए गए झटके

दिल्ली एनसीआर की हिली धरती, भारत, नेपाल और चीन में भी महसूस किए गए झटके

Google Image | Symbolic

Noida News : नोएडा से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली एनसीआर में 5.5 का भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप अब तक का सबसे तेज भूकंप माना जा रहा है। भूकंप का केंद्रीय नेपाल भातेखोल बताया गया है। तीन राज्यों में कांपी धरती
भूकंप के झटके से भारत, नेपाल और चीन की धरती हिली। इस भूकंप से उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड की धरती हिली। लोगों में घबराहट फैल गई। लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल पड़े। बोतलों में रखा पानी और पंखे हिलने लगे। लोग अपनी बचत के उपाय ढूंढने लगे।दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर 2.53 बजे ये झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 रही। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। यूपी में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है।

इसलिए आता है भूकंप
धरती मुख्यत: चार परतों से बनी हुई है। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मेनटल कोर को लिथोस्फेयर कहा जाता है। अब ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है, जिन्हें टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है। यानि धरती की ऊपरी सतह 7 टेक्टोनिक प्लेटों से मिलकर बनी है। ये प्लेटें कभी भी स्थिर नहीं होतीं। ये लगातार हिलती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक दूसरे की तरफ बढ़ती हैं तो इनमें आपस में टकराव होता है। कई बार ये प्लेटें टूट भी जाती हैं। इनके टकराने से बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकलती है, जिससे इलाके में हलचल होती है। कई बार ये झटके काफी कम तीव्रता के होते हैं, इसलिए ये महसूस भी नहीं होते। जबकि कई बार इतनी ज्यादा तीव्रता के होते हैं, कि धरती फट भी जाती है।

भूकंप आने पर क्या ना करें
  1. भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
  2. अगर आप गाड़ी चला रहे हों तो उसे रोक लें और गाड़ी से बाहर ना निकलें। किसी पुल या फ्लाइओवर पर गाड़ी खड़ी ना करें।
  3. भूकंप के समय अगर आप घर में हैं तो बाहर ना निकलें।
  4. अगर आप भूकंप के वक्त मलबे में दब जाएं तो माचिस बिल्कुल ना जलाएं। इससे गैस लीक होने की वजह से आग लगने का खतरा हो सकता है।
  5. भूकंप आने पर घर में हैं तो चलें नहीं। सही जगह ढूंढें और बैठ जाएं।
  6. घर के किसी कोने में चले जाएं। कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें। 
  7. भूकंप के वक्त लिफ्ट के इस्तेमाल बचें। कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल न करें। लिफ्ट और सीढ़ियां दोनों ही टूट सकती हैं।
  8. भूकंप में अगर मलबे में दब जाएं तो ज़्यादा हिले नहीं और धूल ना उड़ाएं। आपके आप-पास जो चीज़ मौजूद हो उसी से अपनी मौजूदगी जताएं।
  9. भूकंप के दौरान आप पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.