नोएडा एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

BIG BREAKING : नोएडा एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

नोएडा एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Tricity Today | Symbolic Photo

Noida News : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। एनसीआर में काफी तेजी के साथ भूकंप के झटके लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर के शहरों में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं। भूकंप आने की जानकारी मिलने के बाद भीड़ सड़कों पर जमा हो गई। सेक्टरों, सोसाइटियों और बाज़ारों में लोग इमारतों से बाहर निकलकर इकट्ठे हो गए। पिछले एक महीने में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

नेपाल बना केंद्र 
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का यह तेज झटका रात 11 बजकर 32 मिनट पर महसूस किया गया। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई में था। नोएडा में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए और अपने घरों से बाहर निकल आए। बीते एक महीने में यह तीसरी बार है, जब नेपाल में भूकंप के तेज झटके आए हैं। 

भूकंप आने पर क्या ना करें

  1. भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
  2. अगर आप गाड़ी चला रहे हों तो उसे रोक लें और गाड़ी से बाहर ना निकलें। किसी पुल या फ्लाइओवर पर गाड़ी खड़ी ना करें।
  3. भूकंप के समय अगर आप घर में हैं तो बाहर ना निकलें।
  4. अगर आप भूकंप के वक्त मलबे में दब जाएं तो माचिस बिल्कुल ना जलाएं। इससे गैस लीक होने की वजह से आग लगने का खतरा हो सकता है।
  5. भूकंप आने पर घर में हैं तो चलें नहीं। सही जगह ढूंढें और बैठ जाएं।
  6. घर के किसी कोने में चले जाएं। कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें। 
  7. भूकंप के वक्त लिफ्ट के इस्तेमाल बचें। कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल न करें। लिफ्ट और सीढ़ियां दोनों ही टूट सकती हैं।
  8. भूकंप में अगर मलबे में दब जाएं तो ज़्यादा हिले नहीं और धूल ना उड़ाएं। आपके आप-पास जो चीज़ मौजूद हो उसी से अपनी मौजूदगी जताएं।
  9. भूकंप के दौरान आप पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.