गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट का एक साल पूरा होने पर आयुक्त आलोक सिंह ने किया बड़े खाने का आयोजन, खुद परोसा खाना

एक साल बेमिसाल : गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट का एक साल पूरा होने पर आयुक्त आलोक सिंह ने किया बड़े खाने का आयोजन, खुद परोसा खाना

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट का एक साल पूरा होने पर आयुक्त आलोक सिंह ने किया बड़े खाने का आयोजन, खुद परोसा खाना

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने खुद परोसा खाना

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नरेट एक साल पूरा होने पर शुक्रवार की शाम को ग्रेटर नोएडा में स्थित पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली की प्रथम सालगिरह के अवसर पर जिले के सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए बड़े खाने का आयोजन किया गया है। 



इस अवसर पर कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के समस्त पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वयं अपने हाथों से पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को भोजन परोसा गया है। इस भोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के मध्य पारिवारिक भावना को बनाए रखना था। इस अवसर पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के लगभग 1500 पुलिसकर्मी और उनके परिजन इस आयोजन का हिस्सा बने है।



गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जनसमस्याओं का 100 फीसदी समाधान करने पर पूरे राज्य में गौतमबुद्ध नगर पुलिस को अव्वल आंका गया है। यह जानकारी बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से जारी की गई। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को लागू हुए एक साल पूरा होगा। इस व्यवस्था के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।



पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर और सीएम जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरी ने शत-प्रतिशत निस्तारण किया है। जिससे गौतमबुद्ध पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला हैै। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट में कमिश्नरी को प्रथम स्थान दिया गया है। पुलिस कमिश्नरेट ने सभी शिकायतों का त्वरित और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.