नोएडा के बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे आज करेंगे मतदान, 20 टीम गठित

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : नोएडा के बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे आज करेंगे मतदान, 20 टीम गठित

नोएडा के बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे आज करेंगे मतदान, 20 टीम गठित

Goolge Image | Symbolic Image

Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा (Gautam Buddha Nagar Lok Sabha) का आगाज हो गया है। नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्र में बुजुर्ग आज (सोमवार) और कल (मंगलवार) पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करेंगे। इसमें वह लोग आएंगे जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के है या 40 प्रतिशत दिव्यांग है। तीनों विधानसभा में 706 बुजुर्ग और 442 दिव्यांगों ने ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने की स्वीकृति दी है। जिले में बुजुर्ग वोटरों की संख्या 11488 और दिव्यांग मतदाता 9562 हैं। ऐसे में पोस्ट बैलेट से वोट देने का आंकड़ा काफी कम है। मतदाता सुबह 7 बजे से मतदान करना शुरू करेंगे जो शाम 6 बजे तक चलेगा। 

15 और 16 अप्रैल को करेंगे वोट 
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर पांच विधानसभा है। खुर्जा, सिकंदराबाद बुलंदशहर में आती है जिन पर 13 और 14 अप्रैल को मतदान कराया जा चुका है। अब 15 और 16 अप्रैल को नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा में 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग वोट डालेंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और उनकी पूरी टीम ने तैयारी शुरू क्र दी है। आज मतदान का पहले दिन है। नोएडा, जेवर और दादरी में पोस्टल बैलेट से मतदान संपन्न कराने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है।

विधानसभा क्षेत्र    बुजुर्ग मतदाता    दिव्यांग मतदाता
नोएडा                     4272               3799
जेवर                      3185               2265
दादरी                    4031               3498

20 टीम मतदान करेंगी मदद 
जिले में पोस्टल बैलेट से चुनाव संपन्न कराने के लिए 20 टीमों का गठन किया गया है। मतदाता कर्मियों को बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं तक पहुंचाने का काम बीएलओ के साथ लेखपाल का होगा। बुजुर्ग और दिव्यांगों के मतदान करने के दौरान निर्वाचन विभाग विडियोग्राफी भी कराएगा। मतदान करने के बाद मतदाता पोस्टल बैलेट को लिफाफे में बंद करके मतदानकर्मी को सौंपेंगे। इसके बाद मतदानकर्मी पोस्टल बैलेट को ट्रेजरी के स्ट्रॉन्ग रूम में रख देंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.