दिन निकलते ही तेज रफ्तार ऑडी सवार ने आकाशवाणी के कर्मचारी को मौत के घाट उतारा

नोएडा में लग्जरी कारों का कहर जारी : दिन निकलते ही तेज रफ्तार ऑडी सवार ने आकाशवाणी के कर्मचारी को मौत के घाट उतारा

दिन निकलते ही तेज रफ्तार ऑडी सवार ने आकाशवाणी के कर्मचारी को मौत के घाट उतारा

Tricity Today | बुजुर्ग की मौत

Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रविवार सुबह दिन निकलते ही तेज रफ्तार ऑडी कार सवार ने आकाशवाणी से रिटायर्ड एक बुजुर्ग को टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घर नहीं पहुंचने पर परिजन बुजुर्ग को खोजने निकले। काफी खोजबीन करने पर बुजुर्ग कंचनजंगा मार्केट क पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना मार्केट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक के बेटे ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी कार सवार की तलाश शुरू कर दी है।
आकाशवाणी से थे रिटायर्ड 
सेक्टर 53 गिझोड़ गांव के पास बिहारी कॉलोनी में प्रदीप कुमार परिवार के साथ रहते हैं। प्रदीप ने बताया कि उनके पिता जनक देव साह आकाशवाणी से रिटायर्ड थे। वह रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब 5:30 बजे घर से कंचनजंगा मार्केट में दूध लेने गए थे। जब वह वापस दूध लेकर वापस लौट रहे थे तो मार्केट के पास ही सड़क के किनारे एक तेज रफ्तार ऑडी सवार उन्हें टक्कर मारता हुआ फरार हो गया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर होने के बाद भी जब पिता घर नहीं लौट तो वह उन्हें ढूंढने के लिए निकले। उन्हें कंचनजंगा मार्केट क पास सड़क किनारे पिता घायल अवस्था में मिले। परिजन उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रदीप ने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उन्हें घटना का वीडियो मिल गया। 

सीसीटीवी फुटेज में नंबर नहीं आ रहा साफ 
इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। फुटेज में कार नंबर का साफ नहीं दिख रहा है। सिर्फ घटना का पता चल रहा है। अभी तक पता चला है कि एक ऑडी कार सवार ने घटना को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि रूट पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.