व्हील चेयर पर बैठी बुजुर्ग महिला से लूट, पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश

नोएडा में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला : व्हील चेयर पर बैठी बुजुर्ग महिला से लूट, पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश

व्हील चेयर पर बैठी बुजुर्ग महिला से लूट, पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश

Google Image | Symbolic Image

Noida News : शहर आये दिन जालसाजी के मामलों से सुर्खियों में रहता है। नोएडा पुलिस लगातार आरोपियों को गिरफ्तार करती है। इसके बाद भी आरोपी बाज नहीं आते। हद तो तब हो गयी जब शातिर लूटेरों ने एक विकलांग महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। फिलाहल सेक्टर 20 थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  
 
क्या है पूरा मामला 
थाना सेक्टर 20 पुलिस से मिली जानकरी के मुताबिक बीती रात को गश्त के दौरान तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी हुई दो सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। इन बदमाशों ने 8 फरवरी को घर के बाहर बैठी वृद्ध महिला से लूटपाट की थी। इसको लेकर पीड़िता के बेटे गौतम साहनी ने पुलिस को शिकायत भी दी थी। बताया जा रहा है कि जब महिला अपने घर के बाहर व्हीलचेयर पर बैठी थी, तब बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था।

तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार 
अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज बीती रात को एक सूचना के आधार पर सेक्टर 21 के पास से मनोज, सुनील और उमेश नामक तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहो से लूटी हुई सोने की दो चेन, लूट में प्रयुक्त होने वाले एक मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने एनसीआर में लूटपाट की कई वारदातें करने की बात भी कबूली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.