डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश से निर्वाचन पर संकट, योगेंद्र शर्मा पर लगे गंभीर आरोप

नोएडा फोनरवा चुनाव 2023 : डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश से निर्वाचन पर संकट, योगेंद्र शर्मा पर लगे गंभीर आरोप

डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश से निर्वाचन पर संकट, योगेंद्र शर्मा पर लगे गंभीर आरोप

Tricity Today | योगेंद्र शर्मा

Noida News : फोनरवा (फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) यानी नोएडा की सभी आरडब्ल्यूए को एक छत के नीचे लाने वाला संगठन। वैसे तो इस संगठन का उद्देश्य नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में रहने वाले लोगों का वेलफेयर करना है। किन्तु, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा जब किसी पर हावी हो जाती है तो अच्छे भले इंसान के जीवन का उद्देश्य बदल जाता है। फिर यह तो मात्र एक संगठन है। 19 नवंबर को फोनरवा के गठन के लिए चुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन चुनाव से पहले ही इसकी वर्तमान कार्यकारिणी विवादों के घेरे में है। अब डिप्टी रजिस्ट्रार, मेरठ के आदेश से इस संगठन के चुनाव पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

19 नवंबर को होना है चुनावजानकारी के अनुसार, वर्तमान अध्यक्ष और महासचिव पर नियमों का उल्लंघन कर कार्यकाल बढ़ाने समेत कई आरोपों के साथ डिप्टी स्टार के पास शिकायत दर्ज की गई थी। पूर्व सचिव राजीव चौधरी की शिकायत पर डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय मेरठ ने फोनरवा अध्यक्ष और महासचिव से एक माह में उत्तर मांगा था। लेकिन, चुनावों की तिथि 19 नवंबर घोषित की गई। जिसके कारण बीते दिनों राजीव चौधरी ने पुनः डिप्टी रजिस्ट्रार से इसे एक सप्ताह में उत्तर देने की मांग की थी। इस पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने अब एक सप्ताह में उत्तर मांगा है।

आगे बढ़ सकता है चुनाव
डिप्टी रजिस्ट्रार के नए आदेश के आते ही फोनरवा चुनाव को लेकर एक बार फिर संशय बादल मंडराने लगे हैं। माना जा रहा है कि फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा द्वारा दिए गए उत्तर से यदि डिप्टी रजिस्ट्रार संतुष्ट नहीं हुए तो यह चुनाव एक बार फिर आगे खिसक सकता है। वहीं, लोगों का मानना है कि वर्तमान अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा पर तीसरी बार चुनाव न लड़ने का दबाव भी इसका बड़ा कारण हो सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.