बिजली निगम ने की तैयारी, जानिए कैसे होगा एक्शन  

नोएडा में बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा : बिजली निगम ने की तैयारी, जानिए कैसे होगा एक्शन  

बिजली निगम ने की तैयारी, जानिए कैसे होगा एक्शन  

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा में बिजली के बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। इसे लेकर विद्युत निगम की तरफ बकायेदारों को रिकवरी नोटिस (आरसी) जारी करेगा। पहले चरण में ऐसे उपभोक्ताओं को आरसी के लिए चिन्हित किया जा रहा है, जिन पर एक लाख से अधिक बिजली का बिल बकाया है।

एक लाख से अधिक वाले बकायेदार रडार पर 
निगम आरसी जारी कर तहसील प्रशासन को भेजेगा। तहसील प्रशासन बकायेदारों से जुर्माने के साथ-साथ खर्च शुल्क भी वसूल करेगा। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि कई बार आग्रह करने के बावजूद बकायेदार बिल जमा नहीं कर रहे। इसके चलते मजबूरन कड़ा कदम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि एक लाख से अधिक राशि वाले बकायेदारों को 20 फरवरी तक बिल जमा करने के लिए समय दिया गया है। इसके बाद बकायेदारों खिलाफ आरसी जारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

अवकाश के दिन भी खुलेंगे काउंटर 
उन्होंने बताया कि इसके अलावा छह माह से बिजली का बिल नहीं जमा करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अधिक से अधिक बिजल बिल की वसूली के लिए अवकाश के दिन भी विद्युत निगम के बिलिंग काउंटर खुले रहेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.