अपने आपको सिपाही कहने वाला अरेस्ट, होटल में आने वाले कई प्रेमी जोड़ों का किया शोषण

नोएडा में एक और बड़ा हनी ट्रैप गैंग : अपने आपको सिपाही कहने वाला अरेस्ट, होटल में आने वाले कई प्रेमी जोड़ों का किया शोषण

अपने आपको सिपाही कहने वाला अरेस्ट, होटल में आने वाले कई प्रेमी जोड़ों का किया शोषण

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा हनी ट्रैप मामले में खुद को पुलिस कांस्टेबल बताने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक पुलिसकर्मी का दोस्त है। पुलिस अभी तक इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। नोएडा के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सेक्टर-12 में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। युवक की शिकायत के मुताबिक तनुजा नामक एक युवती उसके संपर्क में थी। दोनों में बातचीत होती थी, दोनों आपसी सहमति से मिलते जुलते थे।

9 फरवरी को गेस्ट हाउस में गए थे दोनों
रिपोर्ट के मुताबिक बीते 9 फरवरी को युवक तनुजा नामक युवती को अपने साथ सेक्टर-56 में स्थित एक गेस्ट हाउस में लेकर गया। आरोप है कि जब दोनों कमरे में थे, तभी खुद को पुलिस कांस्टेबल बताने वाला व्यक्ति और होटल का मालिक आ गया। दोनों ने उनके साथ मारपीट की और वीडियो बना लिया। इसके बाद धमकी देकर तथाकथित पुलिस कांस्टेबल ने उससे 3.20 लाख रुपए की वसूली की थी। आरोपी उसको जेल में भेजने की धमकी दे रहा था। इस मामले में पीड़ित ने नोएडा सेक्टर-58 कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

अभी तक 3 लोगों को हिरासत में लिया
आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए अपने आपको पुलिस कांस्टेबल बताने वाले सुनील तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि सुनील तिवारी इस समय नोएडा की खोड़ा कॉलोनी में रहता था। वह असल में एक पुलिसकर्मी का दोस्त है। जिसके आधार पर वह अपने आपको पुलिसकर्मी बताता था। पुलिस इस मामले में आगे की छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत ही जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। अभी तक इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.