ट्विन टावर में फिक्स हुआ विस्फोटक, 15 मिनट बाद होगा ट्रायल ब्लास्ट, 1800 सेकेंड तक पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी

Noida Twins Tower Live : ट्विन टावर में फिक्स हुआ विस्फोटक, 15 मिनट बाद होगा ट्रायल ब्लास्ट, 1800 सेकेंड तक पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी

ट्विन टावर में फिक्स हुआ विस्फोटक, 15 मिनट बाद होगा ट्रायल ब्लास्ट, 1800 सेकेंड तक पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी

Tricity Today | पुलिस हाई अलर्ट का ऐलान करते हुए

Noida News : सुपरटेक ट्विन टावर में विस्फोटक फिक्स कर दिया गया है। अब से ठीक 15 मिनट बाद 2:30 बजे ट्विन टावर में पहला ट्रायल ब्लास्ट होगा। फिलहाल कुल 5 किलो विस्फोटक लगाया गया हैं। जिससे यह पता चल जाएगा कि पूरी ईमारत को गिराने के लिए कितने किलो विस्फोटक की जरूरत पड़ेगी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। ट्विन टावर के 500 मीटर के इलाके को सील कर दिया गया हैं। यहां तक की आसपास में रहने वाले लोग अब से 1800 सेकेंड यानी कि 30 मिनट तक अपने घर से बाहर नहीं निकल सकते। 

6 पिलर्स पर विस्फोटक लगाया गया
ट्विन टावर में ट्रायल ब्लास्ट करने के लिए विस्फोटक लगाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब से ठीक 15 मिनट बाद एपेक्स टावर में पहला ट्रायल ब्लास्ट होगा। फिलहाल सुपरटेक ट्विन्स टावर के एपेक्स में बेसमेंट और 14वें फ्लोर के 6 पिलर्स पर विस्फोटक लगाया गया है। जो 15 मिनट बाद ब्लास्ट किया जाएगा। ट्विन टावर के 500 मीटर के इलाके को सील कर दिया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फाॅर्स तैनात हैं। एडिफिस कंपनी ने निवासियों के लिए गाइडलाइन्स जारी की है। 

थोड़ी देर में बजेगा सायरन
ट्राईसिटी टुडे की टीम मौके पर मौजूद है। एडिफिस कंपनी के पार्टनर उत्कर्ष मेहता ने बताया कि 2:30 बजे ट्विन्स टावर में ट्रायल ब्लास्ट होगा। इसको लेकर सुपरटेक ट्विन्स टावर के एपेक्स में बेसमेंट और 14वें फ्लोर के 6 पिलर्स पर विस्फोट लगाया गया है। ट्रायल ब्लास्ट होने से पहले सायरन बजाया जाएगा। अब किसी को भी घर से निकलने की अनुमित नहीं है। 500 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति अपने घर ने बाहर नहीं निकल सकता। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.