पुष्प प्रदर्शनी में अचानक बिगड़ी तबियत, हालत स्थिर

नोएडा के प्रसिद्ध स्टेज संचालक को आया हार्ट अटैक : पुष्प प्रदर्शनी में अचानक बिगड़ी तबियत, हालत स्थिर

पुष्प प्रदर्शनी में अचानक बिगड़ी तबियत, हालत स्थिर

Google image | Symbolic Photo

Noida News : नोएडा में प्रसिद्ध संचालक और नोएडा की आवाज के नाम से मशहूर करूणेश शर्मा को मंच संचालन के दौरान हार्ट अटैक आ गया। गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

गंभीर हालत में आईसीयू में एडमिट 
जानकारी के मुताबिक रविवार को ग्रेटर नोएडा में पुष्प प्रदर्शनी के समापन समारोह के वक्त जब करूणेश शर्मा स्टेज पर मंच का संचालन करने जा रहे थे तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। गंभीर हालत में उन्हें सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिल की दोनों धमनियां ब्लॉक हैं। डॉक्टर ने फिलहाल एक धमनी में स्टेंट लगा दिया है और दूसरी धमनी में स्टेंट लगाया जाएगा। वह फोर्टिस अस्पताल में आईसीयू में एडमिट हैं और अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

लोग कर रहे प्रार्थना 
करूणेश शर्मा को दिल के दौरे की खबर मिलते ही नोएडा के विभिन्न संगठनों में अफरा-तफरी मच गई। लोग एक-दूसरे से फोन कर उनके स्वस्थ्य की जानकारी लेते रहे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।  

3 दशकों से हर प्रमुख कार्यक्रम को कर रहे संचालित 
मूल रूप से नोएडा शहर के रहने वाले करुणेश शर्मा दूरदर्शन से लेकर अभी तक बड़े संस्थानों में उद्घोषक के रूप में कार्य कर चुके हैं। नोएडा शहर में पिछले 3 दशकों से हर प्रमुख कार्यक्रम को वे बड़ी शिद्दत के साथ संचालित करते रहे हैं। उन्हें नोएडा में शहर की आवाज के रूप में जाना जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.