नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लम्बे ट्रैफिक जाम, पुलिस ने रूट डायवर्ट किया

किसानों ने रास्ते रोके, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लम्बे ट्रैफिक जाम, पुलिस ने रूट डायवर्ट किया

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लम्बे ट्रैफिक जाम, पुलिस ने रूट डायवर्ट किया

Tricity Today | सूरजपुर दुर्गा टॉकीज पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता

Farmers Agitation: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार किसानों का आंदोलन (Anti farmers law movement) जारी है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के आह्वान पर किसानों ने एक बार फिर तीखा विरोध जाहिर किया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सैकड़ों किसानों ने मुख्य मार्गों पर बैठकर धरना दिया। रास्ते ब्लॉक कर दिए। जिसकी वजह से लंबा ट्रैफिक जाम लगा है। यातायात पुलिस ने हालात संभालने के लिए रूट डायवर्ट किए हैं।
ग्रेटर नोएडा में कलेक्ट्रेट के बाहर किसानों ने रास्ता रोका

गौतमबुद्ध नगर के तमाम किसान संगठन संयुक्त रूप से एकत्र होकर सुबह करीब 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सूरजपुर में दुर्गा टॉकीज के पास पहुंचे। हालांकि, शहर के सबसे व्यस्त चौराहे सूरजपुर चौक के आसपास हालात सामान्य रहे हैं। किसानों ने दुर्गा टकीज पर जाम लगा दिया। जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने रूट डायवर्ट  किया। वाहनों ने गोल चक्कर के चारों तरफ अपनी गाड़िया लगा दीं। किसानों ने जमीन अधिग्रहण, कानूनों की वापसी और युवा रोजगार की मांग की हैं। करीब आधे घंटे तक किसान दुर्गा टॉकीज के रोटरी पर जमे रहे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान पुलिस चौकन्ना रही। हालात संभालने के लिए भारी पुलिस फोर्स और पीएसी को लगाया गया था। यहां से किसान नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

किसानों की बात सुनने उनके बीच पहुंचे कलेक्टर
भारतीय किसान यूनियन समेत कई किसान संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी कलेक्ट्रेट में धरना दे रहे थे। किसानों ने सरकार की कमियां गिनवाईं। लगातार चल रहे अपने आंदोलन के बारे में लोगों को जानकारी दी। किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। किसानों ने कहा कि अर्थव्यवस्था गिर रही है। गौतमबुद्ध नगर में लोग रोजाना आत्महत्या कर रहे हैं। कमोबेश यह देश के हर जिले का हाल है। इसके बावजूद सरकार देश में खुशहाली होने का झूठा दावा करती है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई किसानों की बात सुनने और ज्ञापन लेने के लिए उनके बीच पहुंचे।

नोएडा गेट पर पुलिस चेकिंग के कारण लगा लंबा ट्रैफिक जाम
किसानों के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस शुक्रवार को सुबह से ही हाईअलर्ट पर है। खासतौर से पुलिस का ध्यान दिल्ली की ओर जाने वाले रास्तों पर है। दरअसल, पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस इनपुट मिला कि कुछ किसान दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। इसके मद्देनजर नोएडा गेट पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू की। कारों, टेंपो और तमाम दूसरे वाहनों को रोककर देखा गया। जिसके चलते यातायात बेहद धीमा रहा। नोएडा गेट से दूर तक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.