चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर जताया आभार

नोएडा के किसानों ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात : चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर जताया आभार

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर जताया आभार

Tricity Today | चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर जताया आभार

Noida News : किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सरकार ने भारत रत्न देने का ऐलान किया है। जिसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है। चौधरी चरण सिंह विचार संगठन के पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर भारत रत्न दिए जाने पर आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एसराना, राष्ट्रीय सचिव नॉर्थ ईस्ट प्रभारी सोमेन कोहले और राष्ट्रीय प्रवक्ता केपी सिंह आदि पदाधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

एतिहासिक फैसला
चौधरी चरण सिंह विचार मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता केपी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर के माध्यम से सभी देशवासियों को यह जानकारी दी थी। किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाएगा। इसके बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलक्ष में राजनाथ सिंह से भेंट कर आभार प्रकट किया गया है। उन्होंने ने बताया कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया है। सच्चाई और ईमानदारी के साथ अपना जीवन यापन किया। उनके द्वारा कई एतिहासिक फैसले लिए गए थे। उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 

सिद्धान्तों से कभी नहीं किया समझौता
उपाध्यक्ष डॉक्टर एसराना ने कहा कि वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों की आवाज को उठाया। उन्होंने सिद्धान्तों से कभी समझौता नहीं किया। हमेशा किसान, मजदूरों के हित में का काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने से सभी किसान खुश हैं। उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह विचार मंच भी हमेशा सामाजिक मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ता है। सामाजिक कार्यों में प्रतिभा करता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.