दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों ने प्रतीकात्मक फांसी लगाकर किया कृषि कानून का विरोध

किसान आंदोलन : दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों ने प्रतीकात्मक फांसी लगाकर किया कृषि कानून का विरोध

दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों ने प्रतीकात्मक फांसी लगाकर किया कृषि कानून का विरोध

Tricity Today | दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों ने प्रतीकात्मक फांसी लगाकर किया कृषि कानून का विरोध

NOIDA: सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा पिछले करीब तीन सप्ताह से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा नए कृषि कानूनों का विभिन्न प्रकार से विरोध किया जा रहा है। वहींए केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रतीकात्मक तौर पर किसानों ने गले में फांसी का फंदा डालकर विरोध प्रदर्शन किया। 

इस दौरान किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि किसान विरोधी इस कानूनों से भविष्य में किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्तिद्ध के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल किसानों के लिए काफी घातक है। आने वाले समय में इनकी वजह से किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। केंद्र सरकार को हर हाल में यह कानून वापस लेने ही पड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.