15 नए मरीजों की हुई पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 326

गौतमबुद्ध नगर में डेंगू का खौफ : 15 नए मरीजों की हुई पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 326

15 नए मरीजों की हुई पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 326

Google Images | Symbolic Image

Noida News : गौतमबुद्ध नगर में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मलेरिया विभा ने जिले में सोमवार को डेंगू के 15 नए मरीजों की पुष्टि की। इसी के साथ जिले में मरीजों की संख्या 326 हो गई है। सितंबर के मुकाबले अक्तूबर में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

दवाओं का हो रहा छिड़काव
जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा बताया कि सभी 15 नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों के घर और आसपास दवाओं का छिड़काव करा दिया गया है। साथ ही  मरीजों की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब कुल मरीजों की संख्या 326 हो गई है। सितंबर के मुकाबले अक्तूबर में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले में अगस्त तक इस बीमारी से पीड़ित 11 मरीज थे। सितंबर में मरीजों की संख्या 116 हो गई। वहीं,  21 अक्तूबर तक 199 मरीज मिले। इनमें करीब 20 प्रतिशत बच्चे हैं। विभाग की तरफ से मरीजों पर नजर रखी जा रही है।

मरीजों की बढ़ेगी संख्या
सितंबर के मुकाबले अक्तूबर में मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। करीब एक महीने और डेंगू का असर रह सकता है। लिहाजा अभी मरीजों की संख्या बढ़ेगी। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को डेंगू रोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.